Kolkata Doctor Rape Murder Case: तुम्हारी बेटी ने आत्महत्या की है...HOD ने परिजनों से क्यों छिपाया ये राज?

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता डाॅक्टर रेप और हत्या मामले में कोलकाता पुलिस ने मंगलवार को हाॅस्प्टिल के मेडिसिन विभाग के एचओडी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों की मानें तो एचओडी पहले शख्स थे जिन्होंने पीड़िता के परिजनों को यह जानकारी दी थी कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है।

Kolkata Doctor Rape and Murder Case

कोलकाता रेप और हत्या मामले में अदालत का फैसला।

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज हाॅस्पिटल में 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डाॅक्टर की लाश अर्धनग्न अवस्था में सेमिनार हाॅल में मिली थी। पुलिस के अनुसार डाॅक्टर का पहले रेप किया फिर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार डाॅक्टर की प्राइवेट पार्ट और आंखों से खून बह रहा था। इस बीच पुलिस ने आज अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विंग के विभागाध्यक्ष का कल पूछताछ के लिए बुलाया है।

सूत्रों की मानें तो मेडिसिन विंग के विभागाध्यक्ष ही वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मृतका डाॅक्टर की फैमिली को बताया था कि उसने हाॅस्पिटल परिसर में आत्महत्या कर ली है।

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी नॉन इमरजेंसी सेवाएं बंद कर हड़ताल कर रहे हैं।

आज पुलिस ने 7 डाॅक्टरों से की थी पूछताछ

बता दें कि पुलिस ने एचओडी को यह समन 7 जूनियर डाॅक्टरों से पूछताछ के बाद भेजा है। इनमें इंटर्न, हाउस स्टाफ और पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी शामिल हैं। ये सभी लोग घटना की रात ड्यूटी पर थे। इसके अलावा इन सभी अधिकारियों ने 31 साल की डाॅक्टर की रेप और हत्या से पहले उसके साथ डिनर किया था। सूत्रों की मानें तो बंगाल पुलिस इस मामले में हाॅस्पिटल के कुछ और डाॅक्टर्स को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

AIIMS दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में हड़ताल की

प्रिसिंपल ने दिया इस्तीफा

बता दें कि महिला डाॅक्टर का शव पुलिस ने 9 अगस्त की सुबह हाॅस्पिटल के सेमिनार हाॅल से बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन कार्रवाई करते हुए संजय राॅय नाम के एक स्वयंसेवक को अरेस्ट किया था। इस मामले में हाॅस्पिटल के प्रिंसिपल संदीप घोष पद और सरकारी सेवा से इस्तीफा दे चुके हैं।

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आई सामने

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार डाॅक्टर के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसके शरीर के कई अंगों पर चोट के निशान थे। इसके साथ उसके गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता को प्रताड़ित किया गया था इसकेे बाद उसने सुबह तड़के 4-5 के बीच दम तोड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ