Kolkata rape-murder case: क्या ड्रग्स और सेक्स रैकेट से जुड़े हैं तार? केंद्रीय मंत्री ने किए बड़े दावे...

Kolkata rape-murder case: सुकांत मजूमदार ने कथित वायरल स्क्रीनशॉट के हवाले से कहा कि इस वारदात के पीछे ड्रग्स और सेक्स रैकेट था, जिसमें टीएमसी सांसद की भूमिका हो सकती है।

Kolkata rape-murder case, Sukanta Majumdar, whatsapp Chats, drug racket, TMC, BJP

Kolkata rape-murder case

Kolkata rape-murder case: कोलकाता डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में बीजेपी सांसद और पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बड़े दावे किए हैं। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि डॉक्टरों के एक व्हाट्सएप ग्रुप से कुछ स्क्रीनशॉट सामने आए हैं। बीजेपी नेता का दावा था कि इस ग्रुप से ड्रग्स और सेक्स रैकेट का पता चलता है। सांसद ने दावा किया कि इस मामले में टीएमसी के एक सांसद और उनके भतीजे का नाम बार-बार आ रहा है, लेकिन मुझे नहीं पता है कि उनका इससे क्या संबंध है? कुछ तो गड़बड़ है।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने सवाल करते हुए कहा कि टीएमसी में बड़ी संख्या में महिला सांसद हैं, जो आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती हैं। लेकिन ऐसी क्या वजह है कि उनमें से कोई महिला सांसद इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कह रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिस आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में ये वारदात हुई वहां टीएमसी के एक सांसद, 3 विधायक और 2 नेताओं ने मेडिकल की पढ़ाई की है, लेकिन इस मामले में कोई आगे आकर पीड़िता के परिजनों को न्याय नहीं दिला रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीएमसी नेता मामले को दबाना चाहते हैं

सुकांत मजूमदार ने कथित वायरल स्क्रीनशॉट के हवाले से कहा कि इस वारदात के पीछे ड्रग्स और सेक्स रैकेट था, जिसमें टीएमसी सांसद की भूमिका हो सकती है। उनका आरोप है कि इस मामले को टीएमसी नेता दबाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के कुछ नेता डॉक्टरों से संपर्क में हैं, जिससे पता चला कि मृतका का आननफानन में रात में पोस्टमार्टम कराया गया।

सीबीआई कर रही जांच

बीजेपी नेता ने सवाल उठाते हुए कहा इस मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई? उनका आरोप था कि इस मामले में पुलिस ने परिजनों को पहले मृतका द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी थी, जिससे उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आती है। इस बीच बुधवार को सीबीआई ने कोलकाता पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई की टीमें दोपहर बाद घटनास्थल पर जांच करने भी पहुंची।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ