Kolkata man trapped in gap between floor and elevator shaft: कोलकाता के अलीपुर स्थित ट्रेजरी बिल्डिंग में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब यहां लिफ्ट से उतरने के दौरान एक युवक की टांग फ्लोर और लिफ्ट शाफ्ट के बीच फंस गई। चौंकाने वाली बात यह है कि लिफ्ट का इमरजेंसी बटन खराब पड़ा था। युवक वहां करीब 2.5 घंटे फंसा रहा और दर्द से करहाता रहा।
लिफ्ट में मौजूद थे 10 लोग
जिस समय यह घटना हुई उस समय लिफ्ट में कुल 10 लोग मौजूद थे। सभी इस दौरान चौथे और पांचवे फ्लोर के बीच फंसे रहे। लोगों का आरोप है कि लिफ्ट में कोई लिफ्टमैन तैनात नहीं था। रखरखाव के अभाव के कारण लिफ्ट खस्ता हाल में थी। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और अन्य बचाव दल पहुंचा।
गैस कटर से काटना पड़ा
किसी तरह लिफ्ट का एक हिस्सा गैस कटर से काटकर युवक को वहां से बाहर निकाला गया। इस सब में करीब ढाई घंटे बीत गए। युवक की पहचान शाहबुद्दीन मौला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे समीप के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। इमारत प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। शाहबुद्दीन मौला दोपहर 1 बजे किसी काम से ट्रेजरी बिल्डिंग में पहुंचा था।
लिफ्ट झटके के साथ नीचे खिसकी थी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शाहबुद्दीन मौला लिफ्ट से पांचवीं मंजिल में जा रहा था। एक-एक कर सभी फ्लोर पर लिफ्ट रुकी और सुचारू रूप से चलती रही। पांचवीं मंजिल पर जैसे ही शाहबुद्दीन उतरने लगा अचानक लिफ्ट में तेज आवाज के साथ झटका लगा और वह थोड़ी नीचे की तरफ खिसक गई। शाहबुद्दीन खुद को संभाल नहीं सका उसकी टांग फ्लोर और लिफ्ट शाफ्ट के बीच फंस गई थी।
ये भी पढ़ें: घर में नौकर रखने वाले अलर्ट हो जाएं, मकान मालकिन की हत्या के बाद कैश-गहने ले भागा लड़का
संबंधित खबरें
'मुझे किडनैप किया गया था', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने जारी किया वीडियो
8 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
32 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
59 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines