'ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से हो चुनाव', कांग्रेस अधिवेशन में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

अहमदाबाद में चल रहे कांग्रेस के अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल से विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।

Mallikarjun Kharge speech Congress plenary session

Mallikarjun Kharge

विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन चल रहा है। आज इस अधिवेशन का अंतिम दिन है। पार्टी अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे ने दूसरे दिन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 140 सालों में 86 अधिवेशन हुए हैं। इसमें से 6 गुजरात में हुए हैं। अहमदाबाद में भी तीन सत्र अब तक आयोजित किए गए हैं। खड़गे ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि पिछले 11 सालों से सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। इसे रोकना जरूरी है। हाल में बजट सत्र में सरकार ने मनमाने ढंग से काम किया। राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।

विज्ञापन

खड़गे ने आगे कहा कि पिछले 11 साल से विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने ईवीएम को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया के विकसित देश ईवीएम को छोड़कर बैलेट पेपर से वोटिंग करा रहे हैं, लेकिन हम अभी भी ईवीएम पर निर्भर है। ये सब फ्राॅड है। सरकार ने ऐसे तरीके ईजाद कर लिए है, जिससे सिर्फ उन्हें ही फायदा मिल रहा है। आने वाले समय में देश के नौजवान उठ खड़े होंगे और ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वे कहेंगे कि उन्हें ईवीएम नहीं चाहिए।

सरकार के पास जरूरी मुद्दों के लिए समय नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संसद में देर रात के बाद सुबह 5 बजे तक चर्चा चली लेकिन सरकार के पास जरूरी मुद्दों के लिए समय ही नहीं था। ये लोग लोकतंत्र को कितनी गंभीरता से लेते है, इससे समझ में आता है। अमेरिका ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया लेकिन इसकी सदन में चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन आएगा जब मोदी सरकार खुद की संपत्तियां बेचकर चले जाएंगे। कांग्रेस को गालियां देने की बजाय वे कोई काम नहीं करते हैं। चुनावी संस्थाएं उनके अधीन हैं। चुनाव में घोटाले हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ