अमानत से अपर्णा तक, वो बहुएं जो घर के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत बंसल चौहान जल्द ही राजनीति में सक्रिय होने वाली हैं। आइए जानते हैं उन फेमस राजनेताओं की बहुओं के बारे में जिन्होंने घर-परिवार संभालने के साथ राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई है।

Active women in Indian politics

Active women in Indian politics

Active women in Indian politics: एक तरफ तो कहा जाता है महिला और पुरुष एक समान हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीति को अक्सर पुरुष प्रधान क्षेत्र माना जाता है, लेकिन अब समय बदल रहा है। अब महिलाएं न सिर्फ समाज की आवाज बन रही हैं, बल्कि कई तो अपने घर-परिवार की राजनीति विरासत को भी मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने घर की बागडोर के साथ राजनीति की कमान को भी संभाला हुआ है। खबरें आ रही हैं कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत बंसल चौहान की राजनीति में एंट्री हो गई है।  उनसे पहले भी ऐसी बहुत सी बहुएं हैं जिन्होंने राजनीति में अपनी जगह बनाई है। आइए जान लेते हैं उन बहुओं के बारे में जिन्होंने घर के दायित्वों के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

विज्ञापन

1. डिंपल यादव

सबसे पहले बात कर लेते हैं मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव की जो समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वो समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं जो कन्नौज, मैनपुरी की सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। डिंपल यादव समाजवादी पार्टी का एक बड़ा चेहरा हैं और महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज हैं।

विज्ञापन

Dimple Yadav

विज्ञापन

2. अपर्णा यादव

अगला नाम भी यादव परिवार की बहू का ही है। हम बात कर रहे हैं अपर्णा यादव की जो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं और प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़ भाजपा का हाथ थामा जिस वजह से वो सुर्खियों में आ गईं।

Aparna yadav

विज्ञापन

3. हरसिमरत कौर बादल

पंजाब में 5 बार मुख्यमंत्री पद की गरिमा बढ़ाने वाले प्रकाश सिंह बादल की बहू हरसिमरत कौर बादल ने भी परिवार के साथ राजनीति में भी अपनी शानदार पारी खेली। वो शिरोमणि अकाली दल से हैं जिनके पति का नाम है सुखबीर बादल। हरसिमरत पंजाब की राजनीति में सबसे मजबूत महिला चेहरों में से एक हैं।

Harsimrat Kaur Badal

विज्ञापन

4. नवनीत राणा

अब बात कर लेते हैं नवनीत राणा की जो अमरावती, महाराष्ट्र की सांसद हैं। उनके पति का नाम रवि राणा है जो विधायक हैं। नवनीत निर्दलीय पार्टी से हैं इससे पहले वो एनसीपी पार्टी में थी। नवनीत एक फायरब्रांड नेता हैं जो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं।

Navneet Rana

विज्ञापन

5. पूनम महाजन

पूनम महाजन एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा की सदस्य हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।

Poonam Mahajan

विज्ञापन

पूनम महाजन के ससुर का नाम प्रमोद महाजन था और उनके पति का नाम आनंद राव वजेंदला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ