जम्मू-कश्मीर विधानसभा में लगातार तीसरे दिन हंगामा, सदन के बाहर आप और बीजेपी विधायकों में हाथापाई

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज लगातार तीसरे दिन वक्फ बिल के कारण हंगामा हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विधायकों ने नारेबाजी की और वक्फ बिल की काॅपी फाड़ी।

Jammu Kashmir Assembly Waqf Bill Chaos

Jammu Kashmir Assembly Waqf Bill Chaos

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज एक बार फिर हंगामा हो गया। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब विधानसभा में वक्फ बिल को लेकर हंगामा हुआ है। मंगलवार को सदन में विधायकों के बीच मारपीट और हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद स्पीकर ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। इधर बीजेपी विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। सदन की कार्यवाही नहीं चलने को लेकर उन्होंने एनसी और पीडीपी विधायकों पर निशाना साधा है।

सदन के बाहर भिड़े आप और बीजेपी विधायक

वहीं सदन के बाहर आप विधायक मेहराज मलिक और बीजेपी के विधायक आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ विधायकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इससे पहले मंगलवार को जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो एनसी और पीडीपी के विधायकों ने वक्फ बिल पर चर्चा को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं इस मुद्दे पर पूर्व सीएम महबूबा मुफती ने पार्टी के विधायक का प्रस्ताव एक्स पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि वक्फ का मुद्दा आस्था से परे है। ये भारत के 24 करोड़ मुस्लिमों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि पीडीपी ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए नया प्रस्ताव पेश किया है।

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए

विधानसभा में हंगामे के बीच नेशनल काॅन्फ्रेंस के कई विधायक बेंच पर खड़े हो गए, कुछ विधायकों ने कागज फाड़कर कुर्सी की ओर फेंके। इसके बाद सदन में नारेबाजी की और बिल पर बहस की मांग करने लगे। पीपुल्स काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष और विधायक सज्जान गनी लोन ने कहा कि नेशनल काॅन्फ्रेंस सत्ता या विपक्ष की भूमिका नहीं निभा सकता। अगर नेशनल काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष इस बिल पर बहस करना चाहते हैं और विधानसभा अध्यक्ष सहमत नहीं हैं तो उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ