हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kerala Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती... दो बार रेप, पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार

Kerala Rape Case: 25 साल के एक यूट्यूबर को एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

Kerala Rape Case: सोशल मीडिया के जमाने में किसी पर भरोसा करना आसान नहीं होता है। इसके चक्कर में कई लोग बड़ी मुश्किल में फंस जाते हैं। हाल ही में केरल से एक मामला सामने आया है, जहां पर एक 25 साल के यूट्यूबर पर एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने का इल्जाम लगा है। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इस दौरान उसने महिला का दो बार रेप किया। जानिए पूरा मामला क्या है?

महिला की शिकायत पर एक्शन

पुलिस की की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के मुताबिक, यूट्यूबर ने महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी। इन्हीं के आधार पर आरोपी ने दो बार उसके साथ बलात्कार किया। शिकायत के बाद कलमस्सरी पुलिस ने शनिवार को कोझिकोड से मोहम्मद निशाल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया।

ये भी पढे़ं: कैब ड्राइवर से लड़ाई के बाद गोवा के पूर्व विधायक की मौत; जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उन वीडियो और तस्वीरों को महिला के पति को भी भेजने की धमकी दी। जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ कई पुलिस थानों में इसी तरह के कई मामले दर्ज हैं। यूट्यूबर को गिरफ्तार कर एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

केरल में नाबालिग से रेप केस

केरल में नाबालिग दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया था, जिसमें करीब नामित 59 आरोपियों के नाम शामिल थे। इस मामले में पुलिस ने अब तक 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लड़की से रेप के संबंध में करीब 30 FIR दर्ज की गई हैं। बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं: किसिंग डे सेलिब्रेट करने आई गर्लफ्रेंड को दोस्तों समेत नोचा, वारदात पर बंगाल BJP भड़की

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola