Death Of 3 Kerala People In Arunachal Has Possible Alien Connection: अरुणाचल प्रदेश में बीते दिनों केरल के 3 लोगों के शव संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे। अब अरुणाचल की पुलिस को इस मामले में ‘एलियन कनेक्शन’ की जानकारी मिली है। पुलिस ने कहा कि जांच में दस्तावेजों और चैट्स से पता चला है कि तीनों लोग एलियंस के अस्तित्व पर भरोसा करते थे। तीनों की पहचान नवीन, देवी और आर्या के रूप में हुई है। नवीन और आर्या पति-पत्नी थे जबकि आर्या उनकी दोस्त थी। तीनों के शव जिरो में एक होटल के कमरे में 2 अप्रैल को मिले थे। पुलिस को आर्या के लैपटॉप से कुछ दस्तावेज मिले हैं जिनमें एलियंस को लेकर कई अजीबोगरीब दावे किए गए हैं।
जांच के दौरान जब पुलिस ने आर्या के लैपटॉप की पड़ताल की तो उसमें उन्हें 466 पन्नों का एक पीडीएफ डॉक्यूमेंट मिला। इसमें धरती के अलावा अन्य ग्रहों पर जीवन और एलियंस की धरती पर विजिट के बारे में बात की गई है। इसमें मिथि (Mythi) नाम के एक कैरेक्टर से बातचीत का उल्लेख भी किया गया है जिसे डॉक्यूमेंट में एक एलियन बताया गया है जो एंड्रोमेडा गैलेक्सी का रहने वाला है। इसमें मिथि से बातचीत पर पूरा एक पैराग्राफ है जिसकी हेडिंग ‘आंसर्स ऑफ एन एलियन फ्रॉम एंड्रोमेडा-वीडियो वन-सितंबर 10, 2010’ है। इसमें मिथि का एक स्केच मिला है जो काली टीशर्ट और काली पैंट पहने है। उसके सिर पर बाल नहीं हैं और आंखें बड़ी-बड़ी हैं।
Sketch Of Said Alien Mythi
एलियंस को लेकर किए गए ये दावे
डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि जैसा वैज्ञानिक बताते हैं कि डॉयनासोर्स की प्रजाति किसी एस्टरॉयड टकराने की वजह से खत्म हुई थी, यह गलत है। डायनासोर अभी भी जिंदा हैं। उन्हें एलियंस ने दूसरे ग्रह पर ट्रांसफर कर दिया था। इसमें लिखा है, ‘डायनासोर अभी भी जिंदा हैं और दूसरे प्लैनेट्स पर एक्टिव हैं। इन प्लैनेट्स उनके सर्वाइवल के लिए स्थिति बेहतर है।’ डॉक्यूमेंट के एक हिस्से में इस दावे को लेकर सवाल किया गया है कि अगर धरती के सभी डायनासोर खत्म हो गए थे तो हमें उनके अवशेष इतनी कम संख्या में क्यों मिले हैं? अगर एक समय में लाखों की संख्या में धरती पर डायनासोर थे और सभी खत्म हो गए तो हमें हर जगह उनके अवशेष मिलते।
इंसान भी भेजे जाएंगे दूसरे ग्रहों पर
इसमें कथित एलियन मिथि की ओर से यह दावा भी किया गया है कि एलियंस के कम से कम 58 अलग-अलग जातीय ग्रुप रेगुलर धरती पर आते रहते हैं। इसमें यह भविष्यवाणी भी की गई है कि आने वाले समय में 90 प्रतिशत इंसान और जानवरों को धरती से दो अन्य ग्रहों पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि इन ग्रहों पर इंसानों के विकसित होने की संभावना कहीं बेहतर होगी। इसमें एक यूट्यूब चैनल और एक वेबसाइट का लिंक भी मिला है। इस चैनल पर अपलोड वीडियोज मिथि के साथ बातचीत के बताए गए हैं, जिसमें वेबसाइट का यूज करने वाले लोगों के सवालों का जवाब एलियन देता है। इनमें से कई वीडियो 16 साल पुराने हैं।
ये भी पढ़ें: Aliens थ्योरी में रखते हैं इंटरेस्ट, ये पांच फिल्में OTT पर देखीं क्या?
ये भी पढ़ें: पहाड़ पर दिखे दो ‘विशालकाय एलियन’! खूब वायरल हुआ वीडियो
ये भी पढ़ें: इस साल हम ढूंढ लेंगे एलियंस! NASA ने ढूंढ निकाली टॉप लोकेशन
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoLIVE: नागपुर MLC चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार समेत डाला वोट
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines