Kerala Father forces daughter drink herbicide died: केरल में स्कूल के दूसरे धर्म के लड़के से बात करने को लेकर पिता ने अपनी बेटी को पहले रॉड से बेरहमी से पीटा। फिर कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या कर दी। ये मामला 29 अक्टूबर का है। पिछले एक हफ्ते से पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रही थी, लेकिन उसने आखिरकार मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने 43 वर्षीय पिता अबीस मुहम्मद के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धारा के तहत केस कर दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अबीस अपनी बेटी के दूसरे धर्म के लड़के से बात करने को लेकर नाराज था। इसके लिए उसने अपनी बेटी से कई बार मना किया था कि उससे बात न करें और न ही उससे किसी तरह का रिश्ता रखे। कथित तौर पर जब लड़की ने लड़के से बात करनी नहीं छोड़ी तो पिता ने अपनी बेटी को पहले लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा फिर उसके बाद जबरन कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या कर दी।
बेटी को दी थी बार-बार चेतावनी
पुलिस ने कहा कि लड़की का पिता अबीस मुहम्मद कोच्चि में वल्लारपदम कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल में इंजीनियर है, उसे घटना के बाद अलुवा पश्चिम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि अबीस फातिमा की उसके स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के से दोस्ती से नाराज था। उन्होंने अपनी तीन संतानों में सबसे बड़ी बेटी को इस रिश्ते के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी थी।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में नर्सिंग की छात्रा ने प्रेमी के साथ की आत्महत्या, पुलिस बोली- शादीशुदा लड़की को था पति का डर
जब पता चला कि वह फोन पर लड़के के संपर्क में थी, तो अबीस ने मोबाइल ले लिया और उसे नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि हालांकि, लड़की दूसरे फोन से लड़के से बात करती रही। 29 अक्टूबर को अबीस ने अपनी बेटी को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोटें पहुंचाने के बाद उसने कथित तौर पर उसे कीटनाशक पीने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद फातिमा को उसकी मां इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई थी, जहां एक हफ्ते बाद उसकी मौत हो गई।
पिता के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धारा में मामला दर्ज
पुलिस ने अबीस के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से कैद करना), 324 (खतरनाक हथियार का उपयोग करके चोट पहुंचाना), 326-ए (गंभीर चोट पहुंचाना) और 307 (हत्या का प्रयास) और आईपीसी की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कहा कि लड़की की मौत के बाद उसके खिलाफ हत्या से संबंधित अन्य संबंधित धाराएं लगाई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: युवक की पिटाई से इतने गुस्साए आदिवासी, बंगाल के पंचायत मंत्री के घर बोला धावा, तोड़फोड़ की
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
7 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines