BBC Documentary: केरल में सत्तारूढ़ माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने घोषणा की है कि वे आज शाम राजधानी तिरुवनंतपुरम में विवादस्पद BBC की डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग करेगी। DYFI की इस घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी आपत्ति जताई है।
भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा (BJYM) की ओर से कहा गया है कि वे प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग बंद कराएंगे। दोनों छात्र विंग की घोषणा के बाद पुलिस कड़ी निगरानी रख रही है। बता दें कि BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
और पढ़िए –Bageshwar Dham के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, छतरपुर में मामला दर्ज
पूजापुरा इलाके में दिखाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री
सोशल मीडिया पर अपने फैसले की घोषणा करते हुए DFYI ने कहा कि शाम 6 बजे डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए पूजापुरा इलाके में एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। लोगों को संघ परिवार के संगठनों का फासीवादी चेहरा देखने दीजिए। हम योजना के साथ आगे बढ़ेंगे और आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी स्क्रीनिंग की जाएगी। बता दें कि यूथ कांग्रेस ने भी राज्य भर के कई परिसरों में वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग करने का फैसला किया है।
भाजपा ने मुख्यमंत्री विजयन से की अपील
भाजपा ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से स्क्रीनिंग को रोकने के लिए कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि यह देश और इसकी न्यायिक प्रक्रिया का अपमान करने वाला कदम है। कुछ लोग अशांति पैदा करने के लिए दो दशक पहले हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना को भड़काना चाहते हैं। यह फिर से सांप्रदायिक तनाव पैदा करेगा और गुजरात ने पिछले दो दशकों में सांप्रदायिक दंगा नहीं देखा है।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी केरल सरकार से स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं देने के लिए कहा है। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने ट्विटर और यूट्यूब को डॉक्यूमेंट्री के लिंक को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines