‘B फॉर बीड़ी, B फॉर बिहार’ पोस्ट पर भारी बवाल मचने के बाद केरल कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया की पूरी टीम को भंग कर दिया है।कांग्रेस के केरल अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पेज के हैंडल एडमिन ने खेद व्यक्त किया है। कहा कि कांग्रेस इसका कभी समर्थन नहीं करेगी। हमने केरल में पार्टी के सोशल मीडिया सेल का पुनर्गठन करने का फैसला किया है।
नई कार्यकारिणी का होगा गठन
कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने शनिवार को कहा कि केरल कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया इकाई का पुनर्गठन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में बीजेपी ने तय किया एजेंडा, वोट चोरी के आरोपों पर पड़ेगा भारी?
‘बी फॉर बीड़ी, बिहार’ पर दी सफाई
कांग्रेस की केरल इकाई के एक्स प्लेटफॉर्म के पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि “बीड़ी और बिहार, बी से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।” कहा कि इस पोस्ट के साथ मौजूदा और प्रस्तावित जीएसटी दरों की तुलना करने वाला एक ग्राफिक था, जिसमें बीड़ी पर कर 28% से घटाकर 18% और सिगरेट पर कर 28% से बढ़ाकर 40% दिखाया गया था। कहा कि यह पोस्ट तंबाकू उत्पादों पर केंद्र की जीएसटी नीति की आलोचना करने के लिए थी।
तेजस्वी ने माफी की मांग की
पोस्ट में बिहार को बीड़ी से जोड़ने वाली इसकी भाषा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों सहित कई राजनीतिक नेताओं ने आपत्तिजनक बताया और अस्वीकार्य करार दिया। कांग्रेस के प्रमुख सहयोगी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पोस्ट पर माफी की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि मैंने यह पोस्ट नहीं देखी है, लेकिन अगर ऐसा कोई बयान दिया गया है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए। किसी को भी ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कहा कि पोस्ट के पीछे चाहे जो भी मंशा रही हो, यह गलत है। हम इसका समर्थन नहीं करते।
कांग्रेस सांसद ने भी की आलोचना
मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि किसी भी राज्य या किसी भी राज्य के निवासियों की तुलना ऐसी बातों से नहीं की जानी चाहिए। कहा कि हम उनसे इसे वापस लेने के लिए कहेंगे। हम किसी भी राज्य के लोगों के लिए इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें: बिहार में PM मोदी की ‘मां के अपमान पर मचा घमासान, चिराग पासवान ने कांग्रेस और RJD पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
4 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
4 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
4 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
6 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
6 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
9 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines