'B फॉर बीड़ी-बिहार' पर केरल कांग्रेस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया सेल को किया भंग

‘B फॉर बीड़ी, B फॉर बिहार’ पोस्ट पर कांग्रेस ने एक्शन लिया है। केरल कांग्रेस ने प्रदेश की सोशल मीडिया सेल को भंग कर दिया है। इस पोस्ट से पूरे देश की राजनीति गरमा गई थी। कांग्रेस ने बैकफुट पर आकर पोस्ट को डिलीट कर दिया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया टीम को भंग किया

केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया टीम को भंग किया

‘B फॉर बीड़ी, B फॉर बिहार’ पोस्ट पर भारी बवाल मचने के बाद केरल कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया की पूरी टीम को भंग कर दिया है।कांग्रेस के केरल अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि पेज के हैंडल एडमिन ने खेद व्यक्त किया है। कहा कि कांग्रेस इसका कभी समर्थन नहीं करेगी। हमने केरल में पार्टी के सोशल मीडिया सेल का पुनर्गठन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का होगा गठन

कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई ने शनिवार को कहा कि केरल कांग्रेस के लिए सोशल मीडिया इकाई का पुनर्गठन किया जाएगा।

विज्ञापन

‘बी फॉर बीड़ी, बिहार’ पर दी सफाई

कांग्रेस की केरल इकाई के एक्स प्लेटफॉर्म के पोस्ट पर सफाई देते हुए कहा कि “बीड़ी और बिहार, बी से शुरू होते हैं। अब इसे पाप नहीं माना जा सकता।” कहा कि इस पोस्ट के साथ मौजूदा और प्रस्तावित जीएसटी दरों की तुलना करने वाला एक ग्राफिक था, जिसमें बीड़ी पर कर 28% से घटाकर 18% और सिगरेट पर कर 28% से बढ़ाकर 40% दिखाया गया था। कहा कि यह पोस्ट तंबाकू उत्पादों पर केंद्र की जीएसटी नीति की आलोचना करने के लिए थी।

विज्ञापन

तेजस्वी ने माफी की मांग की

पोस्ट में बिहार को बीड़ी से जोड़ने वाली इसकी भाषा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों सहित कई राजनीतिक नेताओं ने आपत्तिजनक बताया और अस्वीकार्य करार दिया। कांग्रेस के प्रमुख सहयोगी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पोस्ट पर माफी की मांग की है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि मैंने यह पोस्ट नहीं देखी है, लेकिन अगर ऐसा कोई बयान दिया गया है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए माफी मांगी जानी चाहिए। किसी को भी ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। कहा कि पोस्ट के पीछे चाहे जो भी मंशा रही हो, यह गलत है। हम इसका समर्थन नहीं करते।

कांग्रेस सांसद ने भी की आलोचना

मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि किसी भी राज्य या किसी भी राज्य के निवासियों की तुलना ऐसी बातों से नहीं की जानी चाहिए। कहा कि हम उनसे इसे वापस लेने के लिए कहेंगे। हम किसी भी राज्य के लोगों के लिए इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ