हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

केदारनाथ धाम सजा, जुटने लगे श्रद्धालु; देखें बाबा की पालकी और डेकोरेशन के स्पेशल वीडियो

Kedarnath Dham Palki Decoration Video: केदारनाथ धाम की पालकी और मंदिर की सजावट के वीडियो सामने आए हैं। कल से चार धाम यात्रा शुरू होगी। केदारनाथ धाम के साथ-साथ गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट भी खुल जाएंगे। वहीं धार्मिक उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है।

विज्ञापन
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।

Baba Kedarnath Palki Decoration Video Viral: चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। कल 10 मई को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मौके पर केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट खुल जाएंगे। केदार बाबा की पालकी भी रास्ते में है। वहीं केदारनाथ धाम की डेकोरेशन के वीडियो भी सामने आए हैं।

पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ी हुई है। सूर्यदेव की किरणें चमक रही हैं। इनके बीच केदारनाथ धाम की दमक और खूबसूरती देखते ही बन रही है। श्रद्धालुओं और सेवकों का जमावड़ा लगा हुआ है। कल सुबह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट भी खुल जाएंगे। 12 मई को सुबह 6 बजे ब्रह्म मुहूर्त में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल जाएंगे। इसके साथ ही देश में चार धाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:इस्लाम शादीशुदा मुस्लिम को लिव-इन में रहने की इजाजत नहीं देता, पढ़ें इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला

कहां पहुंची बाबा केदार की पालकी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाबा केदार की पालकी (पंचमुखी डोली) गौरीकुंड से धाम के लिए आज सुबह रवाना हुई। गौरामाई मंदिर बाबा केदार की पालकी का तीसरा पड़ाव था। शाम तक पालकी धाम पहुंच जाएगी, जिसे शुक्रवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में स्थापित किया जाएगा। बाबा की पालकी 6 मई को गुप्तकाशी के श्री विश्वनाथ मंदिर से रवाना हुई थी और शाम को उखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची थी। 7 मई को पालकी अपने दूसरे स्टॉप पहुंची, जहां से आज धाम के लिए रवाना हुई।

 

यह भी पढ़ें:जिंदादिल PM मोदी, दिल छू लेगा वीडियो; जानें क्यों प्रधानमंत्री ने सिक्योरिटी गार्ड को लगाई फटकार?

दशहरे पर होगी कपाट बंद करने की घोषणा

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम 6 महीने खुला रहेगा। हर साल शिवरात्रि पर कपाट खोलने की घोषणा होती है। अक्षय तृतीया पर कपाट खुलते हैं। दशहरे के दिन कपाट बंद करने की घोषणा होती है और भाई दूज के दिन कपाट बंद कर दिए जाते हैं। केदारनाथ के कपाट खुलने के 2 दिन बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं और केदारनाथ के कपाट बंद होने के 2 दिन बाद बद्रीनाथ के कपाट बंद हो जाते हैं। हर साल हजारों श्रद्धालु चार धाम यात्रा करने आते हैं और बाबा के दर्शन करके धन्य होते हैं।

यह भी पढ़ें:PM मोदी को डांस करते देखा क्या? प्रधानमंत्री ने X पर शेयर किया खुद पर बना मीम वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें