कर्नाटक में पति-पत्नी ने क्यों की बेटा-बेटी की हत्या? सुसाइड की कोशिश हुई फेल

कर्नाटक में एक दंपत्ति ने अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की. इस सनसनीखेज खबर से इलाके में दहशत फैल गई है. हालांकि, इस मामले में पति की मौत हो गई लेकिन पड़ोसियों ने पत्नी की जान बचा ली. जानिए क्या है पूरी बात.

source-news24
विज्ञापन

कर्नाटक के बेंगलुरु जिले के गोनकनहल्लि गांव से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कपल ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इस घटना में पति की जान चली गई लेकिन पत्नी को बचा लिया गया. दरअसल, सूत्रों के मुताबिक, ये शादीशुदा जोड़ा काफी समय से पैसों की तंगी से जूझ रहा था. इसके बाद पति भी शराब का आदी हो गया था. जिस वजह से इस खतरनाक घटना को अंजाम देने की नौबत आई.

पति ने दोनों बच्चों की हत्या की

दरअसल, पति शिवकुमार, जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है. वह शराब के नशे में था. पत्नी मंजुला उस वक्त घर पर नहीं थी. इनके दो बच्चे थे; 11 साल की बेटी और 7 साल का बेटा था. शिवकुमार ने पहले इनकी हत्या की और खुद को फांसी लगा ली. मंजुला ने घबराहट में अपने माता-पिता को फोन लगाया और कहने लगी कि वह भी आत्महत्या कर रही है. इस शोर को सुनते ही पड़ोसियों ने तुरंत घर पहुंचकर मंजुला की जान बचाई.

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मंजुला

इस घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया. फिलहाल, पुलिस मंजुला से पूछताछ कर रही है. हालांकि, शुरुआती जांच में पाया गया है कि शिवकुमार और मंजुला की लव मैरिज थी और दोनों ने शादी भागकर की थी. मगर लंबे समय के बाद भी उनके घरवालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था. इस कारण वे दोनों पूरी तरह अकेले हो गए थे.

नौकरी और शराब के नशे में धुत्त रहता था शिवकुमार

हालांकि, अकेले जीवन गुजारने पर भी दंपत्ति को कभी कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी थी. मगर कुछ समय पहले शिवकुमार का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया था. इसके बाद वह जिस प्राइवेट कंपनी में काम करता था, वहां उसकी नौकरी छूट गई थी. मंजुला छोटे-मोटे काम करके घर का खर्च उठा रही थी. वहीं शिवकुमार शराब का आदी हो गया. इससे परिवार की स्थिति और बदतर हो गई थी.

विज्ञापन

पोस्टमार्ट के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की शुरुआत कर दी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और शिवकुमार के शव को परिवार को सौंप दिया गया है. पत्नी मंजुला से पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ