Karnataka woman officer murder case: कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार को माइंस और भूविज्ञान विभाग की एक अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला अधिकारी की हत्या के आरोप में उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद सरकार और विभाग सकते में आ गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में कुछ जगहों पर रेड की थी। लेकिन उनका कोई दुश्मन नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या किसने की शुरू में इस बारे में पता नहीं चल पाया था। अब पुलिस ने उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक की महिला अधिकारी ने मारी थी कुछ जगहों पर रेड
माइंस और भूविज्ञान विभाग में काम करने वाली 45 वर्षीय प्रथिमा केएस की बेंगलुरु के सुब्रमण्यपोरा में उनके घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। उस समय उनके पति और बेटा बेंगलुरु से 300 किमी दूर शिवमोग्गा जिले में थे। कर्नाटक पर्यावरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि प्रथिमा “बहुत डायनामिक महिला” थीं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से विभाग में अच्छा नाम कमाया था। वरिष्ठ अधिकारी दिनेश ने आगे कहा कि वह बहुत एक्टिव ऑफिसर थीं और वह बहुत बहादुर भी थीं। चाहे छापेमारी हो या कोई कार्रवाई उन्होंने विभाग में बड़ी प्रतिष्ठा हासिल की है। उन्होंने हाल ही में कुछ जगहों पर छापे भी मारे थे।
भाई ने घर पर पाया मृत
अधिकारी ने आगे कहा कि उनका कोई दुश्मन नहीं था। नए नियमों के मुताबिक उन्होंने अपना काम अच्छे से किया और बड़ा नाम कमाया। बेंगलुरु के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाली प्रथिमा ने शिवमोग्गा के एक कॉलेज से एमएससी की थी। वह एक साल से अधिक समय से बेंगलुरु के रामनगर में काम कर रही थी। प्रथिमा के ड्राइवर ने काम के बाद उन्हें घर छोड़ा था। कथित तौर पर रात 8.30 बजे के आसपास उसकी हत्या कर दी गई। रविवार तड़के उसका भाई उसके घर पहुंचा और उसे मृत पाया। उसने एक रात पहले उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में महिला साइंटिस्ट की बेरहमी से हत्या; चाकू से किए वार, पुलिस को किसी ‘अपने पर शक’
हत्या की होगी कड़ी जांच
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी राहुल कुमार शाहपुरवाड ने कहा कि फॉरेंसिक और तकनीकी टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एक बार हमें पता चल जाएगा कि वास्तव में क्या हुआ था, तो हम आगे की जानकारी शेयर करने में सक्षम होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हत्या की कड़ी जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Bangalore: महिला अधिकारी की घर में घुसकर चाकू से गोद कर हत्या, CM ने कहा- जांच कराएंगे
(Adipex)
संबंधित खबरें
'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
14 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
42 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
45 mins agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
3 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines