बेंगलुरु में महिला साइंटिस्ट की बेरहमी से हत्या; चाकू से किए वार, पुलिस को किसी 'अपने पर शक'

Female Scientist Stabbed to Death in Bengaluru: हमले के दौरान वह घर पर अकेली थीं क्योंकि उसके पति अपने गृहनगर तीर्थहल्ली गए हुए थे। पूछताछ में सामने आया है कि शनिवार रात करीब 8 बजे ड्राइवर ने प्रतिमा को उनके घर छोड़ा था।

Female Scientist Stabbed to Death in Bengaluru, Crime News, Bengaluru Crime News, Female Scientist Murder
विज्ञापन

Female Scientist Stabbed to Death in Bengaluru: कर्नाटक के आईटी हब बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला वैज्ञानिक की उनके घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घर से उनका शव बरामद किया है।

भूविज्ञान विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात थीं

न्यूज साइट इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को बताया कि कर्नाटक सरकार के अधीन काम करने वाली 37 वर्षीय भूविज्ञानी की बेंगलुरु में उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि प्रतिमा कर्नाटक के खान और भूविज्ञान विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर उनके घर में घुसे और चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

घर में नहीं था पति, अकेली थी महिला अधिकारी

बताया गया है कि हमले के दौरान वह घर पर अकेली थीं क्योंकि उसके पति अपने गृहनगर तीर्थहल्ली गए हुए थे। पूछताछ में सामने आया है कि शनिवार रात करीब 8 बजे ड्राइवर ने प्रतिमा को उनके घर छोड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा के भाई ने उन्हें कई बार कॉल किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे सुबह उनके घर पहुंचे। जहां देखा कि खून से लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस 

परिवार वालों की तहरीर के आधारपर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया है कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। हालांकि पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे उसके किसी जान-पहचान वाले लोगों का हाथ हो सकता है। जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ