कर्नाटक की महिला अधिकारी की हत्या के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार, गला रेतकर किया गया था मर्डर

Karnataka woman officer murder case: बेंगलुरु में शनिवार को एक महिला अधिकारी की हत्या कर दी गई। इस खबर के सामने आने के बाद सरकार सकते में है। अब ताजा जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोप में उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

कर्नाटक की महिला अधिकारी की हत्या के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार, गला रेतकर किया गया था मर्डर
विज्ञापन

Karnataka woman officer murder case: कर्नाटक के बेंगलुरु में शनिवार को माइंस और भूविज्ञान विभाग की एक अधिकारी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला अधिकारी की हत्या के आरोप में उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद सरकार और विभाग सकते में आ गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में कुछ जगहों पर रेड की थी। लेकिन उनका कोई दुश्मन नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या किसने की शुरू में इस बारे में पता नहीं चल पाया था। अब पुलिस ने उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक की महिला अधिकारी ने मारी थी कुछ जगहों पर रेड

माइंस और भूविज्ञान विभाग में काम करने वाली 45 वर्षीय प्रथिमा केएस की बेंगलुरु के सुब्रमण्यपोरा में उनके घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। उस समय उनके पति और बेटा बेंगलुरु से 300 किमी दूर शिवमोग्गा जिले में थे। कर्नाटक पर्यावरण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि प्रथिमा “बहुत डायनामिक महिला” थीं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से विभाग में अच्छा नाम कमाया था। वरिष्ठ अधिकारी दिनेश ने आगे कहा कि वह बहुत एक्टिव ऑफिसर थीं और वह बहुत बहादुर भी थीं। चाहे छापेमारी हो या कोई कार्रवाई उन्होंने विभाग में बड़ी प्रतिष्ठा हासिल की है। उन्होंने हाल ही में कुछ जगहों पर छापे भी मारे थे।

विज्ञापन

भाई ने घर पर पाया मृत

अधिकारी ने आगे कहा कि उनका कोई दुश्मन नहीं था। नए नियमों के मुताबिक उन्होंने अपना काम अच्छे से किया और बड़ा नाम कमाया। बेंगलुरु के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाली प्रथिमा ने शिवमोग्गा के एक कॉलेज से एमएससी की थी। वह एक साल से अधिक समय से बेंगलुरु के रामनगर में काम कर रही थी। प्रथिमा के ड्राइवर ने काम के बाद उन्हें घर छोड़ा था। कथित तौर पर रात 8.30 बजे के आसपास उसकी हत्या कर दी गई। रविवार तड़के उसका भाई उसके घर पहुंचा और उसे मृत पाया। उसने एक रात पहले उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

विज्ञापन

हत्या की होगी कड़ी जांच

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी राहुल कुमार शाहपुरवाड ने कहा कि फॉरेंसिक और तकनीकी टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एक बार हमें पता चल जाएगा कि वास्तव में क्या हुआ था, तो हम आगे की जानकारी शेयर करने में सक्षम होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हत्या की कड़ी जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ