ये कैसी मजबूरी! दोनों पैरों से दिव्यांग, उम्र 77 साल, भरी ठंड में 2KM रेंगकर गई पेंशन लेने

Karnataka Specially abled woman crawls 2 km over unpaid pension: पैसे नहीं होने पर बुजुर्ग ने आसपास लोगों से खाना मांगकर खाया। तंग होकर उसने पोस्ट ऑफिस जाने की ठानी।

Karnataka Specially abled woman Girijamma

गिरिजाअम्मा

Karnataka Specially abled woman crawls 2 km over unpaid pension: जिंदगी की यह कैसी मजबूरी है, कर्नाटक में 77 साल की एक दिव्यांग बुजुर्ग महिला को अपनी पेंशन लेने इस भरी ठंड में पथरीली सड़क पर रेंगते हुए जाना पड़ा। दरअसल, बीते दो माह से उसकी सरकारी पेंशन नहीं आ रही थी। उसके पास किराए के पैसे नहीं थे। वह सड़क पर घसीटते हुए स्थानीय पोस्ट ऑफिस तक पहुंची।

अचानक बंद हो गई पेंशन, दाने-दाने को मोहताज हो गई थी बुजुर्ग

पीड़ित बुजुर्ग का नाम गिरिजाअम्मा है। वह कर्नाटक के दावणगेरे जिले में हरिहर तालुक में रहती है। उसके बच्चे नहीं है। वह अकेले रहती है। जानकारी के अनुसार उसे स्थानीय पोस्ट ऑफिस से 10000 रुपये सरकारी पेंशन मिलती है। महिला के अनुसार बीते दो माह से उसकी पेंशन अचानक बंद कर दी गई। तबीयत खराब रहने के चलते वह कुछ काम नहीं पाती है, जीवन यापन के लिए वह पेंशन पर ही निर्भर थी।

खुद पोस्ट ऑफिस जाने की ठानी

पैसे नहीं मिलने पर उसने स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछा। दो माह बिना पेंशन के आने पर वह दाने दाने को मोहताज हो गई। कई दिन उसे आसपास से लोगों से मांगकर खाना पड़ा। कई बार वह भूखी भी रही। तंग होकर एक दिन उसने खुद पोस्ट ऑफिस जाने की ठानी। लेकिन उसके पास रिक्शा या ऑटो का किराया नहीं था तो वह तकरीबन दो किलोमीटर सड़क पर रेंगते हुए पोस्ट ऑफिस पहुंची।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग 

सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया। अब पोस्ट ऑफिस प्रशासन ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच करने और बुजुर्ग की पेंशन तुरंत जारी करने का निर्देश दिया है। उधर, सोशल मीडियो पर लोगों ने सरकारी तंत्र के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रशासन मामले में जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ