Parents Throw Disabled Son into River Full of Crocodiles: लोगों की रूह कांप गई, जब उन्हें एक कलयुगी मां की करतूत के बारे में पता चला। उसने अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया। मामला कर्नाटक का है। महिला ने अपने 6 साल के दिव्यांग बेटे को काली नदी में फेंक दिया। नदी में मगरमच्छ थे, जो बच्चे को खा गए।
बचाव दल ने मगरमच्छ के जबड़े से उसकी लाश निकाली। वहीं पुलिस ने वारदात अंजाम देने वाली सावित्री (32) और उसके पति रवि कुमार (36) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है। वारदात की पूरे इलाके में निंदा हो रही है और लोग बेटे के हत्यारोपी मां-बाप को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी
पूछताछ में घबरा गए और गुनाह कबूल लिया
डांडेली ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा बराकेरी ने बताया कि घटना उत्तर कन्नड़ जिले में दांदेली तालुक के हलामदी गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान विनोद (6) के रूप में हुई, जो विकलांग था और उसे लेकर अकसर सावित्री-रवि आपस में लड़ाई झगड़ा करते थे। विनोद जन्म से ही सुनने और बोलने में अक्षम था।
शनिवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और तंग आकर सावित्री ने विनोद को काली नदी में फेंक दिया। पड़ोसियों ने विनोद को गायब देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस रवि-सावित्री से पूछताछ करने आई तो वे घबरा गए और उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड के गोताखोरों के साथ मिलकर नदी में तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें:व्हाट्सऐप पर डील, एक रात की 8 हजार फीस; गुरुग्राम में सेक्स रैकेट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
बच्चे का हाथ तक खा चुका था मगरमच्छ
इंस्पेक्टर कृष्णा के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे खोजी दल ने तलाशी अभियाना दोबारा शुरू किया तो बच्चे का शव मगरमच्छ के जबड़े में मिला, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। मगरमच्छ बच्चे का दाहिना हाथ खा चुका था। पुलिस ने बताया कि विनोद के शरीर पर चोट के जख्म थे और काटने के निशान भी मिले।
विनोद की हत्या करने के आरोप में उसके मां-बाप के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रवि राजमिस्त्री है। सावित्री होमस्टे में नौकरानी के रूप में काम करती है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंस्पेक्टर कृष्णा ने कहा कि हत्या आरोपी मां-बाप के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:महाबोधी मंदिर से पैसे चुराते बौद्ध भिक्षु का लाइव वीडियो, भगवान बुद्ध के पैर छूकर मांगी माफी
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
5 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
7 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines