---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

30 लोग मारे और काटकर खा गए; घर में मिले कटे हाथ, मानव मांस से बना अचार, नरभक्षण की खौफनाक कहानी

Cannibal Couple Horrible Story: नरभक्षण की खौफनाक कहानी रौंगटे खड़े कर देगी। पति-पत्नी 30 लोगों को मारकर उनका मांस खा गए। पुलिस को दंपति के घर से ऐसी-ऐसी चीजें मिलीं कि जानकर कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Horrible Story of Cannibal Couple of Russia: पति-पत्नी मिलकर लोगों को मारते थे और उनके शव काटकर मानव मांस खाते थे। उनके घर से पुलिस को लोगों के कटे हुए अंग मिले। कहीं हाथ पड़े थे, कहीं सिर रखे हुए थे। मानव मांस से बना अचार मिला। मानव मांस पकाने की रेसिपी वाली किताब मिली। जी हां, नरभक्षण की यह खौफनाक कहानी रूस की है, जहां के 2 नागरिक दिमित्री बक्शीव और उसकी पत्नी नतालिया बक्शीवा 18 साल से नरभक्षण कर रहे थे।

1999 में शुरू हुआ नरभक्षण 2017 में जब खत्म हुआ, जब लोगों को सड़क पर पड़ा एक लावारिस फोन मिला, जिसमें पुलिस को कटे हुए मानव हाथ के साथ 2 लोगों की तस्वीरें मिलीं। पुलिस फोन को ट्रेस करते हुए दिमित्री और नतालिया तक पहुंची। पुलिस ने क्रास्नोडार में उनके फ्लैट की तलाशी ली, तो शरीर के कई कटे हुए अंग, मानव मांस से बना आचार, नरभक्षण करते हुए के वीडियो मिले। पति-पत्नी ने 18 साल में करीब 30 लोगों को मारकर उनका नरभक्षण किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:3000 फीट ऊंचाई, 2 मिनट में टुकड़ों में बंटा जहाज, दलदल में गिरा और मारे गए 114 पैसेंजर्स

एलेना वाश्रुशेवा के मर्डर केस की जांच में नरभक्षण का राज खुला

पुलिस वेट्रेस एलेना वाश्रुशेवा मर्डर केस की जांच करते हुए नरभक्षी पति-पत्नी तक पहुंची तो सड़क पर मिला फोन भी उन्हीं का मिला। दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में चार्जशीट पेश की। जांच में खुलासा हुआ कि नतालिया ने एक वेट्रेस एलेना वाश्रुशेवा को पति को बहकाने के शक में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना सितंबर 2017 की है। ऐलेना का मर्डर करने के लिए उकसाने का दोषी करार देकर कोर्ट ने नतालिया को 2018 में 11 साल की जेल की सजा सुनाई।

---विज्ञापन---

2019 में ऐलेना की हत्या के लिए नतालिया के पति दिमित्री को 13 साल की जेल हुई थी, लेकिन जेल में तपेदिक होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। नतालिया को अपने पति की मृत्यु पर मुआवजे के रूप में 300,000 रूबल मिले, लेकिन उसने 5 मिलियन रूबल मांगे और उसकी यह मांग अस्वीकार हो गई। नतालिया के खिलाफ कोई और आरोप साबित नहीं हुआ है, इसलिए इसे 2029 में 54 वर्ष की आयु में जेल से रिहा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:विक्टिम का दिल फ्राई करके खा गया था ये हैवान, यूक्रेन के खिलाफ लड़ने के लिए पुतिन ने किया जेल से आजाद

---विज्ञापन---

नरभक्षियों के घर से ऐलेना के शरीर के अंग मिले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिमित्री बक्शीव (चित्रित) और नतालिया बक्शीवा 18 साल से लोगों की हत्या कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों के फ्लैट में तस्वीरें भी मिलीं, जिनमें से एक 28 दिसंबर 1999 को क्लिक की गई थी, जिसमें कीनू से भरी थाली के बीच नाक के रूप में नींबू और आंखों के रूप में जैतून रखा था। ऐलेना के शरीर के कुछ हिस्से भी फ्रिज, फ्रीजर में भी मिले। कुछ अंग हॉब पर फ्राइंग पैन में पाए गए। दिमित्री के फोन पर मिली तस्वीरों में उसे एक कटा हुआ हाथ पकड़े हुए और अपनी नाक और मुंह में उंगलियां डालते हुए देखा जा सकता है।

जांचकर्ताओं के अनुसार, हाथ ऐलेना का था। एक तस्वीर में, एक पका हुआ मानव सिर कीनू से भरे एक बर्तन पर पड़ा हुआ था। रसोई में उबले हुए मांस से भरे कई डिब्बे भी मिले। ऐलेना के शरीर के और भी हिस्से मिले, जिसमें उसका कटा हुआ सिर भी शामिल था, जो जोड़े के घर के पास एक कूड़े के कंटेनर में मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्वीरों की शिनाख्त कराने पर आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने लोगों को मारकर उनका भक्षण किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:जान बचाने वाली नर्स ने दे दी 17 मरीजों को मौत, मिली इतनी सजा कि काटते-काटते बीत जाएंगे ‘सात जन्म’

First published on: May 06, 2024 08:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola