Tomatoes Stolen In Karnataka: कर्नाटक में एक महिला किसान के खेत से टमाटर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला किसान ने दावा किया है कि उनके खेत से बदमाशों ने 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी कर लिए हैं। महिला किसान ने इस संबंध में हलेबीडु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, महिला किसान ने आरोप लगाया कि 4 जुलाई की रात को हसन जिले में उसके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए। यह तब हुआ है जब देश भर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। किसान धरानी ने कहा कि टमाटर उगाने के लिए कर्ज लेने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज; शरद को समर्थकों ने ‘बाहुबली’, तो प्रफुल्ल को बताया ‘गद्दार’
उन्होंने कहा, “हमें सेम की फसल में भारी नुकसान हुआ और टमाटर उगाने के लिए कर्ज लिया था। हमारी फसल अच्छी थी और कीमतें भी ऊंची थीं। चोरों ने 50-60 बैग टमाटर लेने के अलावा बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी।”
टमाटर की फसल बेचने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन हो गए चोरी
महिला किसान धरानी ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ जमीन पर टमाटर उगाए थे और कहा कि वे फसल को काटने और इसे बाजार में ले जाने की योजना बना रहे थे। उधर, एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना बेलूर तालुक के अंतर्गत गोनी सोमनहल्ली गांव की है।
पुलिस के मुताबिक, महिला किसान ने कहा है कि उनके खेत से कथित तौर पर 50-60 बैग टमाटर की चोरी हुई है जिसकी कीमत 120 रुपये के हिसाब से ढाई लाख रुपये है। हलेबीडु पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने सुपारी और अन्य व्यावसायिक फसलों की चोरी के बारे में सुना था लेकिन कभी नहीं सुना कि किसी ने टमाटर चुराए हों। यह पहली बार है कि हमारे पुलिस स्टेशन में ऐसा कोई मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ेंः जमीन के बदले नौकरी घोटाला: सीबीआई ने दायर की चार्जशीट, तेजस्वी यादव समेत अन्य को बनाया आरोपी
बेंगलुरु में 120 रुपये किलो तक बिक रहा टमाटर
बता दें कि देश समेत कर्नाटक में टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल आया है। बेंगलुरु में टमाटर की कीमतें 101 से 121 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। कीमतों में वृद्धि का कारण मार्च और अप्रैल में अचानक तापमान में वृद्धि को माना गया है, जिसके परिणामस्वरूप टमाटर की फसलों पर कीटों का हमला हुआ, जिससे पैदावार में कमी आई और बाजार में कीमतें ऊंची हो गईं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस ने नहीं दी CJP को प्रदर्शन की मंजूरी, सभी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
9 mins ago57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनें रद्द, होटलों में सख्ती.. CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का क्या है प्लान
13 mins agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड
34 mins agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
1 hr agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
2 hrs agoउपचुनाव LIVE: बंगाल-असम में BJP आगे, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर
4 hrs agoआज फिर सड़क पर उतरेगा 'INDIA', राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी
5 hrs agoLIVE: गोधरा के अस्पताल में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 200 मरीजों को बचाया
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
13 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines