Karnataka CM Tussle: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट, डीके शिवकुमार बोले- 'मेरे पेट में संक्रमण, दिल्ली नहीं जाऊंगा'
Edited By Bhola Sharma

Siddaramaiah And DK Shivakumar
Edited By Bhola Sharma

Siddaramaiah And DK Shivakumar
Karnataka CM Tussle: कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन बनेगा…? डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर सीएम फेस को लेकर मंथन जारी है। कर्नाटक के एआईसीसी पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे, दीपक बावरिया और जितेंद्र सिंह के अलावा अधीर रंजन चौधरी भी बैठक में शामिल हैं। बेंगलुरु में पार्टी विधायकों से बातचीत की पूरी रिपोर्ट पर्यवेक्षकों ने खड़गे को सौंप दी है। इसके बाद खड़गे सीएम फेस को लेकर फैसला लेंगे।
नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया है। सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच चुके हैं। वे मीटिंग के बाद खड़गे से मुलाकात करेंगे। डीके शिवकुमार को भी दिल्ली बुलाया गया था। दोपहर तक वे भी दिल्ली आने का दावा कर रहे थे। लेकिन शाम को उनके सुर बदल गए।
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, ‘मेरे पेट में संक्रमण है और मैं आज दिल्ली नहीं जाऊंगा। कांग्रेस के 135 विधायक हैं। मेरा कोई विधायक नहीं है। मैंने फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है।’ उन्होंने सिद्धारमैया को शुभकामनाएं भी दी है।
I've a stomach infection and will not be travelling to Delhi today, says Karnataka Congress President DK Shivakumar.
There are 135 Congress MLAs. I don't have any MLAs. I've left the decision to the party high command, he adds. pic.twitter.com/xMNVUZ2sHS
— ANI (@ANI) May 15, 2023
कर्नाटक के एआईसीसी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को ज्यादा समय नहीं लगेगा और कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।
कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़े अंतर से हराया और विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई। कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं, भाजपा केवल 66 जीत सकी और जनता दल-सेक्युलर 224 सदस्यीय विधानसभा में 19 सीटों पर सिमट गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: