Government Employees Salary-Pension Hike : कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में 58.5 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला लिया। 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार, 1 जुलाई 2022 से वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी लागू होगी। इस वेतन संशोधन में कर्मियों के एचआरए में वृद्धि भी शामिल है।
सरकार के खजाने पर पड़ेगा असर
सीएम सिद्धारमैया ने सातवें वेतन आयोग लागू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर किया। इसका लाभ राज्य के 7 लाख कर्मचारियों मिलेगा। उनकी सैलरी और पेंशन में 58.5 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। सिद्धारमैया के इस फैसले से सरकार के खजाने पर 20,208 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM येदियुरप्पा के खिलाफ नाबालिग से यौन शोषण मामले में गैर-जमानती अरेस्ट वारंट, पॉक्सो के तहत केस दर्ज
जानें वेतन और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी
इसे लेकर सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि न्यूनतम मूल वेतन 17,000 रुपए से बढ़कर 27,000 रुपए हो जाएगा, जबकि अधिकतम वेतन 1,50,600 रुपए से बढ़कर 2,41,200 रुपए हो जाएगा। साथ ही न्यूनतम पेंशन 8,500 रुपए से बढ़कर 13,500 रुपए और अधिकतम 75,300 रुपए से बढ़कर 1,20,600 रुपए हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : कौन थे भाजपा नेता भानुप्रकाश? पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हुई मौत
HRA-DA में भी इजाफा
7वें वेतन आयोग के अनुसार, कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में 32 प्रतिशत की वृद्धि भी शामिल होगी। कर्मचारियों को उनके मूल वेतन में 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) के साथ-साथ 27.50 प्रतिशत फिटमेंट बढ़ोतरी भी मिलेगी। सातवें वेतन आयोग का फायदा गैर-शिक्षण विश्वविद्यालय, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकाय कर्मचारियों को मिलेगा।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
3 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines