Karnataka News: वेलेंटाइन डे वीक (valentines day week) शुरू होने वाला है जो प्यार करने वाले प्रेमियों के लिए खास होता है। आज हम एक ऐसे सिरफिरे आशिक के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने अपनी प्रेमिका के लिए चोरी के पैसों से 4 करोड़ का घर खरीद डाला और उसे गिफ्ट किया। लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये कोई आम चोर नहीं बल्कि बहुत ही शातिर था जो बचपन से ही चोरी करता था। उसने देशभर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि चोर की गर्लफ्रेंड कोई आम लड़की नहीं बल्कि एक्ट्रेस हैं। आइए जान लेते हैं उस आशिक चोर के बारे में जिसकी पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी।
कौन है वो चोर?
कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस के हत्थे एक ऐसा चोर चढ़ा है जिसने चोरी के पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 4 करोड़ का घर खरीद लिया और उसे गिफ्ट किया। उस चोर का नाम पंचाक्षरी एस स्वामी बताया जा रहा है जो बहुत छोटी उम्र से चोरी करता आ रहा है। कथित तौर पर आरोपी महाराष्ट्र के सोलापुर का निवासी है जिसने देश के कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: मुठभेड़ में मृत घोषित बदमाश निकला जिंदा, शवगृह से कैसे हुआ फरार? जानें पूरी कहानी
हाल ही में की थी लाखों की चोरी
आप इस बात से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि चोर कितना शातिर होगा जिसने हाल ही में 14 लाख की चोरी को अंजाम दिया है।
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने जानकारी दी की पुलिस ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए 200 CCTV फुटेज खंगाले गए इसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका। स्वामी के पास से पुलिस को 181 ग्राम गोल्ड बिस्किट और 33 ग्राम चांदी के गहनों के अलावा एक हथियार भी मिला है।
कराटे में ब्लैक बेल्ट है स्वामी
पुलिस ने बताया कि स्वामी बहुत लंबे समय से चोरी करता आ रहा है। इस वजह से साल 2016 में गुजरात पुलिस ने उसे अरेस्ट भी किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वामी ने अपनी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड के लिए कोलकाता में महंगा घर खरीदा था। स्वामी चोरी में एक्सपर्ट में होने के साथ ही कराटे में भी ब्लैक बेल्ट है।
यह भी पढ़ें: Watch Video: कार से स्टंट कर 4 युवकों ने बनाई रील, नप गए रइसजादे चारों कारें सील
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
7 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
8 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
9 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
9 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
9 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
9 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines