Rajasthan: मुठभेड़ में मृत घोषित बदमाश निकला जिंदा, शवगृह से कैसे हुआ फरार? जानें पूरी कहानी

Dead Criminal Found Alive: एक अपराधी जो राजस्थान पुलिस के द्वारा किए एनकाउंटर में मृत घोषित किया गया था वो जिंदा निकला। लेकिन कैसे ये जान लेते हैं

Delhi Police Encounter Latest Update

Dead Criminal Found Alive: क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान मरने के बाद भी जिंदा हो जाए। ऐसा होता तो कम ही है, लेकिन कुछ ऐसी ही एक खबर सामने आई है जिसमें 24 साल के अपराधी के मरकर जिंदा हो गया।  हम बात कर रहे हैं रुद्रेश नाम के अपराधी की जिसे ‘आरडीएक्स’ के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस संग मुठभेड़ में उसके चेहरे पर गोली लगी जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर अचानक से वो जिंदा कैसे हुआ ये बड़ा सवाल है?

विज्ञापन

मुठभेड़ में मारा गया था ‘आरडीएक्स’ रुद्रेश

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय एक व्यक्ति, जिसे पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपने चेहरे पर गोली मारने के बाद मृत समझा जा रहा था, वास्तव में जीवित है और अभी भी लापता है। उसका नाम रुद्रेश उर्फ ‘आरडीएक्स’ है जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन

रुद्रेश ने खुद मारी थी अपने आपको गोली

पुलिस ने बताया कि अपराधी रुद्रेश और उसका एक दोस्त जिसका नाम नोहरा बताया जा रहा है एक घर में छिपे हुए थे। पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान रुद्रेश ने कथित तौर पर अपने चेहरे पर गोली मार ली। बाद में उसके शव को शवगृह ले जाया गया। जब सोमवार को अपराधी के घर वाले शव की पहचान के लिए शवगृह पहुंचे तो वहां रुद्रेश नहीं बल्कि कोई और था।

विज्ञापन

फरार हो गया था रुद्रेश

दरअसल रुद्रेश मरा नहीं था बल्कि जिंदा था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पुलिस के पहुंचने से कुछ ही देर पहले रुद्रेश घर से भाग गया था। शव की पहचान गलत तरीके से की गई क्योंकि उसका चेहरा क्षत-विक्षत था और कमरे में उसका कुछ सामान बिखरा हुआ था। छापेमारी के समय पुलिस को घर से तीन हथियार भी मिले।

कौन था मरने वाला व्यक्ति

अब सवाल ये उठता है कि अगर मरने वाला व्यक्ति रुद्रेश नहीं था तो कौन था? दरअसल मरने वाला इंसान बूंदी जिले का निवासी था और कई सालों से कोटा में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। उसके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज थे। रुद्रेश को उसके तीन साथियों के साथ 2 जनवरी को महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक पान की दुकान मालिक के भाई पर गोली चलाने के मामले में पुलिस को तलाश था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ