Kanhaiya Kumar Targets Government Over Unemployment : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रभारी कन्हैया कुमार ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी के हालात ऐसे हो गए हैं कि हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। विदेशों में भारतीयों के लिए ‘मृत काल’ शुरू हो गया है।
रूस ने 20 भारतीय नौजवानों को बनाया बंधक
कन्हैया कुमार ने कहा कि रूस ने 20 भारतीय नौजवानों को बंधक बनाया हुआ है, क्योंकि हमारे देश में नौजवानों के लिए ‘मृत काल’ चल रहा है। यदि केंद्र सरकार हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देती तो नौजवानों को विदेश नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि रूस के पास आर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर है, जैसे अब हमारे देश में ‘अग्निवीर’ का मॉडल लाया गया है। गुजरात का एक नौजवान सिविलियन वर्क के लिए रूस गया, जहां उसकी मौत हो गई, लेकिन इस मुद्दे पर सब चुप हैं।
‘नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़’
एनयूएसआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे देश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अगर देश के नौजवान अपने देश के लिए शहादत देते हैं तो यह देशभक्ति है.. लेकिन दूसरे देश की लड़ाई में भारतीय नौजवानों को क्यों जाना पड़ रहा है? उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 साल में बेरोजगारी दर दोगुनी हो गई है। केंद्रीय विभागों में लाखों पद खाली हैं। सरकारी क्षेत्रों की हालत भी काफी खराब हो गई है।
यह भी पढ़ें: असम में कांग्रेस को क्यों लगा दोहरा झटका? 7 साल तक AICC सेक्रेटरी रहे राणा गोस्वामी ने बताई वजह
हर घंटे 2 नौजवान कर रहे आत्महत्या
कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रोजगार के लिए गए दूसरे देश में जाना पड़ रहा है। यहां मजबूरी में उन्हें दूसरे देश के लिए लड़ना पड़ रहा है। देश में स्थिति यह हो गई कि हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: One Nation One Election: क्या देश में एक साथ होंगे चुनाव? जल्द केंद्र को रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी
संबंधित खबरें
बैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
11 mins ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
57 mins agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
1 hr agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
3 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines