---विज्ञापन---

कंगना पर बीजेपी हुई सख्त, ‘बेतुकी’ बयानबाजी पर दिखाई कड़ी नाराजगी

kangana ranaut Statement On Farmers : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत के बयान पर सियासत तेज हो गई। विपक्ष को बीजेपी पर हमला बोलने का मौका मिल गया। इस पर भाजपा ने एक पत्र जारी कर कंगना रनौत के बयान पर सफाई दी।

kangana Ranaut Statement : बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पंजाब और किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया। इसे लेकर विपक्ष ने भाजपा और कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा। इस पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सफाई देनी पड़ी। भाजपा ने अपने सांसद कंगना रनौत के बयान से किनारा कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जानें कंगना रनौत ने क्या दिया बयान?

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद कंगना रनौत ने हाल में एक इंटरव्यू में किसानों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर शीष नेतृत्व यानी केंद्र सरकार मजबूर नहीं होती तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के नाम पर हिंसा हुई। प्रदर्शन स्थल पर दुष्कर्म हो रहे थे, लोगों को मारा जा रहा था। उन्होंने कृषि कानून को वापस लेने के केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इससे उपद्रवी चौंक गए, क्योंकि उनकी लंबी प्लानिंग थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Kolkata Rape Case पर खामोश क्यों हैं Kangana Ranaut? किसने उठाया ये सवाल और क्या कहा?

---विज्ञापन---

कंगना रनौत के बयान पर क्या बोली BJP

भाजपा ने कंगना रनौत के बयान से किनारा कर लिया। बीजेपी केंद्रीय मीडिया विभाग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन पर दिया गया बयान पार्टी का मत नहीं है। पार्टी उनके बयान से असहमति व्यक्त करती है। पार्टी की ओर से कंगना को कहा गया है कि वे इस तरह के बयान न दें। पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर कंगना को बोलने की इजाजत नहीं है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा सामाजिक समरसता के सिद्धातों पर चलने के लिए संकल्पित है।

यह भी पढ़ें : Bangladesh में हिंदुओं पर हमले के बीच कंगना रनौत का क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- शांति मुफ्त में….

कांग्रेस ने भाजपा सांसद पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका ने कंगना रनौत के बयान पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पंजाब की मान सरकार से अपील की कि पंजाब और किसानों को बदनाम किया जा रहा है, इसके लिए कंगना को डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 26, 2024 04:28 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola