Monsoon Rain Alert: दिल्ली NCR समेत 15 राज्यों में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने रिवील की तारीखें

Monsoon Rain Alert: देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार-पश्चिम बंगाल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में मॉनसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

IMD forecast Monsoon 2026, Meteorological Centre, Monsoon 2026, Monsoon Rain Alert, delhi ncr monsoon, Weather Update, Rain Alert, Western Disturbance, IMD Alert
1 / 6

Advertisment

दिल्ली NCR में कब पहुंचेगा मानसून?

दिल्ली NCR में कब पहुंचेगा मानसून?2 / 6

मौसम विभाग की ओर से जारी किए अनुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में मानसून की एंट्री 25 जून के आसपास होगी. हिमाचल में 25 जून को मानसून दस्तक दे देगा. पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में मानसून 30 जून के आसपास आएगा. उत्तरप्रदेश में 20 से 25 जून के बीच मानसून की बारिश होगी. राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में मानसून 5 से 8 जुलाई तक पहुंचेगा.

विज्ञापन

देश में कहां तक पहुंचा मानसून?

देश में कहां तक पहुंचा मानसून?3 / 6

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी रफ्तार पकड़ चुका है और देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज, 11 जून 2026 को मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ और इलाकों के साथ-साथ तमिलनाडु के बाकी बचे सभी हिस्सों में पहुंच गया है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और नए इलाकों में भी मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

अगले 72 घंटे में कहां तक पहुंचेगा मानसून

अगले 72 घंटे में कहां तक पहुंचेगा मानसून4 / 6

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के भीतर मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 48 से 72 घंटों में यह मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाकी बचे हिस्सों को कवर कर लेगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ और इलाकों में भी मॉनसून के कदम आगे बढ़ाने के लिए रास्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

उत्तर भारत में आंधी-तूफान और ओले का अलर्ट

उत्तर भारत में आंधी-तूफान और ओले का अलर्ट5 / 6

एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में मॉनसून आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत में 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) का असर दिखने लगा है. इसके प्रभाव से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में झमाझम बारिश का दौर चलने की पूरी संभावना है.

मौसम विभाग ने दी विशेष चेतावनी

मौसम विभाग ने दी विशेष चेतावनी6 / 6

मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 11 और 12 जून को उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ अचानक आंधी-तूफान आने और ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी आशंका जताई गई है. मौसम में आ रहे इस बड़े बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन