Junior wrestlers protest news : जूनियर पहलवान बुधवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों की वजह से उनके करियर का एक साल बर्बाद हो गया। जूनियर पहलवान हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बसों के जरिए जंतर-मंतर पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
साक्षी, बजरंग और विनेश के खिलाफ लगे नारे
बताया जाता है कि 300 पहलवान बागपत के छपरौली में स्थित आर्य समाज अखाड़े से आए हैं। वहीं, कुछ पहलवान वीरेंद्र कुश्ती अकादमी से हैं। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के हाथों में बैनर थे, जिसमें लिखा था- कर दिया देश की कुश्ती को बर्बाद, साक्षी, बजरंग, विनेश फोगाट।
तीनों पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
आज से करीब एक साल पहले जंतर-मंतर पर ही साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया धरने पर बैठे थे। उन्होंने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। तीनों को किसान समूहों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला था, लेकिन अब तीनों को जूनियर पहलवानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का किया ऐलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोईं
गौरतलब है कि जनवरी 2023 से राष्ट्रीय शिविर और प्रतियोगिताएं रुकी हुई हैं, क्योंकि डब्ल्यूएफआई को दो बार निलंबित कर दिया गया। विरोध करने वाले पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई को फिर से बहाल करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:
प्रियंका गांधी ने केंद्र पर लगाया आरोप, WFI की समिति के निलंबन पर फर्जी खबर फैला रही सरकार
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
2 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoLIVE: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
3 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
13 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines