'हमारी लड़ाई सिर्फ एक आदमी से थी', कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित बॉडी के निलंबन पर बोलीं साक्षी मलिक

WFI की नवनिर्वाचित बॉडी के निलंबन पर साक्षी मलिक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई केवल एक व्यक्ति से थी।

sakshi malik

WFI की नवनिर्वाचित बॉडी के निलंबन पर साक्षी मलिक ने दी प्रतिक्रिया

Sakshi Malik on WFI newly elected Body Suspension: खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित बॉडी को निलंबित कर दिया। इस पूरे मामले पर अब साक्षी मलिक का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मेरी लड़ाई सरकार से नहीं थी। हमारी लड़ाई केवल एक व्यक्ति से थी।

विज्ञापन

‘मुझे नहीं पता संजय सिंह को निलंबित किया गया है’

विज्ञापन

रेसलिंग से संन्यास का ऐलान कर चुकीं साक्षी मलिक ने कहा कि मैंने अभी तक लिखित में कुछ भी नहीं देखा है। मुझे नहीं पता कि केवल संजय सिंह को निलंबित किया गया है या पूरी संस्था को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन

‘हमारी लड़ाई सरकार से नहीं थी’

साक्षी ने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं थी। हमारी लड़ाई सिर्फ एक आदमी से थी। हमारी लड़ाई महिला पहलवानों के लिए थी। मैंने संन्यास की घोषणा कर दी है, लेकिन चाहती हूं कि आने वाले पहलवानों को न्याय मिले।

विज्ञापन

साक्षी मलिक ने कहा कि मैं दो दिन से यह जानकर परेशान हूं कि नंदिनी नगर में कंपटीशन कराया जाएगा। मैं उन बच्चियों के लिए परेशान हूं, जो वहां जाएंगी।

विज्ञापन

‘मेरा WFI से कोई लेना-देना नहीं है’

विज्ञापन

डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने खेल मंत्रालय द्वारा कुश्ती महासंघ की नई बॉडी के निलंबन करने पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए थे और नई बॉडी का गठन किया गया। अब यह कुश्ती महासंघ के सदस्यों पर निर्भर करता है कि वे सरकार से बात करना चाहते हैं या कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं। मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

‘संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं है’

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि संजय सिंह मेरे रिश्तेदार नहीं हैं। नंदिनी नगर में अंडर-15 और अंडर-20 नेशनल आयोजित करने की घोषणा करने का मकसद यह सुनिश्चित करने था कि खेल आयोजन फिर से शुरू होने चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ