साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे जूनियर पहलवान? कहीं यह वजह तो नहीं

Junior Wrestlers News: जूनियर पहलवानों ने साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जानें, इसकी वजह..

wrestlers protest at delhi jantar mantar

Wrestlers protest Delhi: जूनियर पहलवालों ने शीर्ष पहलवानों के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन

Junior wrestlers protest news : जूनियर पहलवान बुधवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर  साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों की वजह से उनके करियर का एक साल बर्बाद हो गया। जूनियर पहलवान हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बसों के जरिए जंतर-मंतर पर पहुंचे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

साक्षी, बजरंग और विनेश के खिलाफ लगे नारे

Advertisment

बताया जाता है कि 300 पहलवान बागपत के छपरौली में स्थित आर्य समाज अखाड़े से आए हैं। वहीं, कुछ पहलवान वीरेंद्र कुश्ती अकादमी से हैं। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के हाथों में बैनर थे, जिसमें लिखा था- कर दिया देश की कुश्ती को बर्बाद, साक्षी, बजरंग, विनेश फोगाट।

तीनों पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप 

विज्ञापन

आज से करीब एक साल पहले जंतर-मंतर पर ही साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया धरने पर बैठे थे। उन्होंने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। तीनों को किसान समूहों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत समाज के हर वर्ग का समर्थन मिला था, लेकिन अब तीनों को जूनियर पहलवानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि जनवरी 2023 से राष्ट्रीय शिविर और प्रतियोगिताएं रुकी हुई हैं, क्योंकि डब्ल्यूएफआई को दो बार निलंबित कर दिया गया। विरोध करने वाले पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई को फिर से बहाल करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ