केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को निशाने पर लिया। दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कम मतदान के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उनके इस बयान को खारिज करते हुए जेपी नड्डा ने यह कह दिया कि उमर अब्दुल्ला की गणित खराब है।
एक प्रेस वार्ता के दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि अगर कोई मतदान का प्रतिशत देखना चाहता है, तो पहले के समय में यह 6 से 8 प्रतिशत हुआ करता था। लेकिन, अब यह 58 से 60 प्रतिशत हो गया है। नड्डा ने आगे कहा कि अब अगर उनकी गणित खराब है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? यहां पहले चरण में 60 तो दूसरे चरण में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस से किसलिए नाराज हो गए उमर अब्दुल्ला? चुनाव के बीच तोड़ी चुप्पी
क्या बोले थे उमर अब्दुल्ला?
उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा था कि दूसरे चरण में कम मतदान के लिए कहीं न कहीं केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा था कि मुझे कुछ ज्यादा मतदान की उम्मीद थी क्योंकि न तो वोटिंग का विरोध हुआ था और न ही कोई हमला हुआ था। केंद्रने कुछ जगहों पर ज्यादा मतदान को स्थिति सामान्य होने के संकेत के रूप में दिखाने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें: भाजपा के लिए ‘आसान’ नहीं होगा जम्मू-कश्मीर में जीत का परचम ‘लहराना’
10 साल बाद हो रहे चुनाव
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर हो हुआ था। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर हो होगी। वहीं, 8 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम आएगा।
ये भी पढ़ें: क्या दिल्ली की तरह कश्मीर में भी होगा सरकार और LG के बीच घमासान?
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
41 mins agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
57 mins ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines