कांग्रेस से क्यों नाराज हुए उमर अब्दुल्ला? जम्मू कश्मीर चुनाव के बीच तोड़ी चुप्पी

Omar Abdullah upset with Congress Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी ने एक साथ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। हालांकि मतदान के दूसरे ही चरण में इस गठबंधन में गांठ पड़ने लगी हैं।

Omar Abdullah jammu kashmir election 2024

Omar Abdullah upset with Congress Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। 26 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस लिस्ट में कई हॉट सीटों के नाम शामिल हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की दोनों सीटों पर आज मतदान हो रहा है। हालांकि इसी बीच उमर अब्दुल्ला ने अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस से नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने कोई खास मेहनत नहीं की है। कांग्रेस ने जम्मू में चुनाव प्रचार को तवज्जो नहीं दी।

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कांग्रेस से काफी नाराज चल रहे हैं। आज यानी बुधवार को उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी नहीं छोड़ा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी जम्मू पर ध्यान देंगे क्योंकि कश्मीर में कांग्रेस ने कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कश्मीर की 2-3 सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। हमें लगा अब वो जम्मू पर फोकस करेंगे। कांग्रेस ने कश्मीर में जो भी किया वो जरूरी नहीं था, लेकिन जम्मू में उन्होंने जो किया उसका प्रभाव पड़ेगा। दुर्भाग्य की बात है कि हमें जितनी उम्मीद थी, उसकी तुलना में कांग्रेस ने जम्मू में कुछ भी नहीं किया।

जम्मू कश्मीर चुनाव

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहले चरण के मतदान अच्छे हुए। दूसरे चरण में भी हमें जीतने की उम्मीद है। बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों से ताल ठोंका है। वो गांदरबल और बडगाम सीट से चुनावी मैदान में हैं। दोनों सीटों पर उन्हें पीडीपी समेत कई उम्मीदवारों ने करारी टक्कर दी है। जम्मू कश्मीर में जहां उमर अब्दुल्ला की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है, तो वहीं महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

जम्मू कश्मीर में आज 2 चरण के मतदान पूरे हो जाएंगे। राज्य में 1 अक्टूबर को तीसरे चरण की वोटिंग देखने को मिलेगी। वहीं 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ