JP Nadda Press Conference: 'रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म एंड परफॉर्म...', जेपी नड्डा ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां

11 years of Modi government: पीएम मोदी के बतौर प्रधानमंत्री तीसरे कार्यकाल का पहला साल आज पूरा हो गया है। इसके अलावा बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल भी पूरे कर लिए। इस अवसर पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं।

BJP press conference, 11 years of Modi government

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

BJP press conference: आज मोदी सरकार 3.0 का एक साल पूरा हो गया है। इसके साथ ही बतौर पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी के बतौर प्रधानमंत्री 11 साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी महासचिव सुनील बंसल, कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

Advertisment

बीजेपी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत और अमृत काल में जो काम हुआ है वह स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाला काम हुआ है। पीएम मोदी ने पिछले 11 सालों में पॉलिटिकल कल्चर को बदल दिया है। हमारी सरकार सभी को साथ लेकर चलने वाली सरकार रही है। आज जनता खुद कहती है मोदी है तो मुमकिन है। नड्डा ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 से पहले करप्शन में डूबी हुई सरकार थी। आम लोगों के लिए नेरेटिव बन गया था कि कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद हम सत्ता में आए तो हमने नेरेटिव ही नहीं बदला बल्कि ऐसा बदलाव लाए कि आज भारत दुनिया की टॉप 4 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।

370 हटाना हमारी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में कई बड़े और ऐतिहासिक निर्णय किए। इनमें आर्टिकल 370 सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक था। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है लेकिन मोदी सरकार ने यह कर दिखाया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में वोटर टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। हमारी सरकार ने तीन तलाक का खात्मा कर महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिया।

विज्ञापन

आज हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आगे कहा कि देश और समुदाय की मजबूती के लिए हमने नया वक्फ कानून बनाया। हमारी सरकार ने सीएए, नोटबंदी, महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। अर्थव्यवस्था के मामले में हमने दिन दोगुनी रात चौगुनी की गति से वृद्धि की। हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। इसके साथ विदेशी मुद्रा भंडार, निर्यात और एफडीआई में भी हमने नए मुकाम हासिल किए हैं। टैक्स कलेक्शन में भी 238 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ