'हमारे धरने में शामिल हों...', PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की अपील- छात्रों पर हमला, हर परिवार पर हमला

‘हमारे धरने में शामिल हों…’, PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी की अपील- छात्रों पर हमला, हर परिवार पर हमला

rahul gandhi protest

Credit: X

मंगलवार को भी नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी और देश के लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसमें अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों की एंट्री हो गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएम आवास के पास बैठकर धरना दे रहे हैं. इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने में शामिल हों.

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने पोस्ट किया- ”छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे. वो इस बार तो ऐसा बिल्कुल नहीं कर पाएंगे.” उन्होंने आगे कहा- ”मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं, जो मानते हैं कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, वो प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.”

कई नेता हिरासत में

लोक कल्याण मार्ग पर हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन में केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और बाकी नेता भी शामिल हुए हैं. धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को हटाने के लिए पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई. इसके बाद पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को अपनी हिरासत में ले लिया. धरनास्थल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे हैं. धरनास्थल पर जीतेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से बातचीत की और उन्हें धरना खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की. आपको बता दें कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने हाथ केबल जिप टाय से बांधे हुए थे. वहीं, धरने में शामिल होने आए सभी कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी ने खुद से केबल जिप टाय भी बांटी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ