PM हाउस के बाहर कांग्रेस का धरना, राहुल गांधी को मनाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने में शामिल हो गए हैं. इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे के घर से पीएम आवास तक कांग्रेस नेताओं ने मार्च किया था.

Rahul Gandhi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी धरने में शामिल हो गए हैं. इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे के घर से पीएम आवास तक कांग्रेस नेताओं ने मार्च किया था.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च किया है. सरकार न तो कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस पर संसद में बहस करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.’

विज्ञापन

धरनास्थल पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे हैं. धरनास्थल पर जीतेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से बातचीत की और उन्हें धरना खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें : जेपी नड्डा के सामने CJP ने क्या रखी मांग? सामने आ गई स्वास्थ्य मंत्री को दिए गए ज्ञापन की कॉपी

लोक कल्याण मार्ग पर हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन में केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य नेता भी शामिल हुए हैं. धरना दे रहे कांग्रेस नेताओं को हटाने के लिए पुलिस पहुंची. इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई. इसके बाद पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को अपनी हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

लोक कल्याण मार्ग पर जहां कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां अर्धसैनिक बल पहुंचे हैं. वहीं, पुलिस ने कई सांसदों को हिरासत में ले लिया है.

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने हाथ केबल जिप टाय से बांधे हुए थे. वहीं, धरने में शामिल होने आए सभी कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी ने खुद से केबल जिप टाय भी बांटी.

विज्ञापन

बता दें, नीट-2026 पेपर और दूसरे पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर धरना कर रही थी. सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे. शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें मंच से उठाकर ले गई और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवा दिया. अस्पताल में भी उनका अनशन जारी है.

इसके बाद सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में संसद मार्च किया गया. इस दौरान दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसमें कई छात्र जख्मी भी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में सीजेपी ने सोनम वांगचुक की रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और सुसाइड करने वाले नीट छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ