'छात्रों से माफी नहीं मांगी सरकार ने...', CJP के संसद मार्च और नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

‘छात्रों से माफी नहीं मांगी सरकार ने…’, CJP के संसद मार्च और नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

Rahul Gandhi

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते राहुल गांधी.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने CJP के संसद मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कल संसद भवन के आस-पास जो कुछ हुआ, उसके लिए प्रधानमत्री मोदी और उनकी सरकार ने छात्रों माफी नहीं मांगी है. देश के नौजवान देश की भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि शिक्षा व्यवस्था को दीमक खा चुके हैं. आखिरी प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए. मैं घायल छात्रों से मिलने के लिए RLM अस्पताल जाऊंगा.

विज्ञापन

स्पीकर पर चर्चा नहीं कराने को लेकर कसा तंज

राहुल गांधी ने कहा कि हम नीट पेपर लीक पर चर्चा कराने की मांग लेकर लोकसभा स्पीकर से मिले थे, लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार से पूछना पड़ेगा यानी अब स्पीकर को लोकसभा में किसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए मोदी सरकार की अनुमति लेनी पड़ेगी. आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, लेकिन स्पीकर नहीं माने और सदन को स्थगित कर दिया. आखिर केंद्र सरकार देशभर के छात्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा से क्यों भाग रही है? सरकार को तो सामने आकर खुद से समस्या का समाधान करना चाहिए.

विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की बजाय छात्रों का दमन किया

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा रही है. अगर देशभर के छात्र विरोध कर रहे हैं तो उनकी कुछ तो गलती रही होगी. पेपर लीक से देशभर के करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं. उनकी सालभर की मेहनत खराब हो गई. लेकिन सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय विरोध करने वालों की आवाज को बलपूर्वक दबा रही है. जबकि सरकार को तो छात्रों का साथ देना चाहिए. लेकिन सरकार उन पर ही लाठियां बरसा रही है. ऐसे में तो देश की युवा पीढ़ी विरोधी हो जाएगी और अगली बार BJP को मौका देने की बजाय विकल्प तलाश करेगी.

विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

बता दें कि 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है, लेकिन पहले ही दिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा कर दिया. विपक्ष राम मंदिर दान चोरी और नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा चाहता है, लेकिन स्पीकर ने चर्चा नहीं कराई. लोकसभा सदन में तो मुद्दा उठाने का मौका ही नहीं दिया गया. जबकि राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार ने जवाब नहीं दिया तो विपक्षी सांसदों को विरोध करना पड़ा. ऐसी ही स्थिति आज दूसरे दिन भी बनी, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा में आज भी काम नहीं पाया और दोनों सदन स्थगित कर दिए गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ