जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रपति ने गुलाम अली खटाना को राज्यसभा के लिए किया नियुक्त

jammu kashmir
विज्ञापन

कुमार गौरव, नई दिल्ली: भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के गुर्जर मुस्लिम गुलाम अली खटाना को राज्यसभा के लिए नियुक्त किया है।

बीजेपी नेता बी.एल.संतोष ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर जम्मू-कश्मीर के एक एसटी गुर्जर मुस्लिम गुलाम अली खटाना को बधाई। यह एक ऐसे समुदाय के व्यक्ति के लिए उचित मान्यता है, जो अब तक अपरिचित था।

Advertisment

यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से पहले इस समुदाय को मान्यता नहीं दी गई थी और उन्हें सभी सामाजिक लाभों से वंचित कर दिया गया था।

विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने इसके बारे में एक अधिसूचना जारी की है। यह संभवत: पहली बार है जब किसी गुर्जर मुस्लिम को मनोनीत सदस्य के रूप में उच्च सदन में भेजा गया है। मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था। राज्यसभा में 250 सदस्य होते हैं और 238 राज्य से चुने जाते हैं और 12 को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ