हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

JDU में टूट? महाराष्ट्र के नेता महाविकास अघाड़ी के साथ, सीट शेयरिंग बैठक में हुए शामिल

महाराष्ट्र में JDU में टूट की खबर सामने आई है। यहां के जेडीयू नेता महा विकास आघाड़ी के साथ सीट शेयरिंग बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

JDU Leaders Attended MVA Meeting In Maharashtra: महाराष्ट्र में जनता दल (यूनाइटेड) में टूट की खबर सामने आ रही है। यहां के JDU नेता महाविकास अघाड़ी (MVA) के साथ हैं। महाराष्ट्र में मंगलवार को MVA की सीट शेयरिंग बैठक में जेडीयू के नेता भी शामिल हुए। JDU के महासचिव (एमएलसी) कपिल पाटिल का कहना है कि मुझे महाविकास अघाड़ी से निमंत्रण मिला था। इस बैठक में अच्छी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू ने बुलढाना सीट की मांग की है।

वंचित बहुजन अघाड़ी भी बैठक में शामिल

बता दें कि एमवीए की आज सीट बंटवारे को लेकर मुंबई में बैठक हुई, जिसमें प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी को भी शामिल किया गया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन पहला चुनाव हारा, चंडीगढ़ में BJP की बड़ी जीत, मनोज सोनकर बने मेयर

नीतीश कुमार ने छोड़ा I.N.D.I.A का साथ

विज्ञापन

गौरतलब है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार बीते दिनों I.N.D.I.A गुट से नाता तोड़कर भाजपा के साथ वापस आ गए। उन्होंने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले, वे राजद के साथ सरकार चला रहे थे।

यह भी पढ़ें: 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली, जिनके लिए 27 फरवरी को होंगे चुनाव, जानें कब से शुरू होंगे नामांकन

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को नौवीं बार ली सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को सीएम पद से इस्तीफा देकर नौवीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। उन्होंने 10 अगस्त 2022 को भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ मिलकर बिहार में सरकार का गठन किया था। हाल ही में, 29 दिसंबर 2023 को नीतीश को फिर से जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने ललन सिंह की जगह ली, जिन्होंने लोकसभा चुनाव का हवाला देकर पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola