हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात फोन नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी की जानकारी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि धमकी किसने दी है.

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को एक अज्ञात फोन नंबर से धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार, फोन करने वाले शख्स ने उन्हें जान से मारने की बात कही, जिसके तुरंत बाद मंत्री के कार्यालय द्वारा सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को सूचित किया गया. यह धमकी उनके व्यक्तिगत सहायक विश्वेंद्र शाह को फोन और व्हाट्सएप के जरिए दी गई. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को “इस्माइल” बताया और दावा किया कि वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से है. धमकी की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. जयंत चौधरी की सुरक्षा को पहले के मुकाबले और अधिक कड़ा कर दिया गया है. उनके आवास और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं.

आधिकारिक टूर शेड्यूल की कॉपी भी होने का जिक्र

धमकी देने वाले ने मंत्री जी के आधिकारिक टूर शेड्यूल की कॉपी अपने पास होने का भी जिक्र किया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. इस घटना के बाद जयंत चौधरी ने तुरंत दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. पुलिस उस अज्ञात मोबाइल नंबर को ट्रैक करने में जुटी है जिससे कॉल आया था. शुरुआती जांच में कॉल की लोकेशन और सिम कार्ड के मालिक का पता लगाया जा रहा है. केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी इस इनपुट को खंगाल रही हैं कि क्या यह किसी शरारती तत्व का काम है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है.

NDA में अहम पद पर हैं जयंत चौधरी

जयंत चौधरी एनडीए सरकार में महत्वपूर्ण पद संभाल रहे हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी का मजबूत आधार है. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी हाल ही में भारत रत्न घोषणा के बाद एसपी से अलग होकर एनडीए में शामिल हुए थे. वे राज्यसभा सदस्य भी हैं और किसानों के मुद्दों पर सक्रिय रहते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola