सावधान! फिर लौटेगी कोरोना महामारी; जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी पढ़कर आ जाएंगे टेंशन में

कोरोना महामारी को लेकर भविष्यवाणी हुई है। 5 साल पहले साल 2020 में कोरोना ने तबाही मचाई थी। 5 साल बाद इसके फिर लौटने की बात कही जा रही है। जापान की बाबा वेंगा ने एक अनुमान लगाया है, आइए जानते हैं कि उनकी भविष्यवाणी क्या कहती है?

Corona Virus

साल 2020 में तबाही मचा चुकी कोरोना महामारी एक बार फिर दस्तक दे सकती है। जी हां, कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर फैलेगा। कोरोना महामारी एक बार फिर फैलेगी। जापान की बाबा वेंगा के नाम से मशहूर लेखिका रियो तात्सुकी ने यह भविष्यवाणी की है। साल 2020 में भी रियो ने कोरोना महामारी को लेकर भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित भी हुई थी।

विज्ञापन

जापान टुडे के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1999 में भविष्य जैसा मैं देखता हूं नामक शीर्षक से एक कॉमिक बनाई थी, जिसमें साल 2020 में दुनियाभर में कहर बरपाने ​​वाले वायरस की भविष्यवाणी की गई थी। उन्होंने कहा था कि साल 2020 के आसपास एक अज्ञात वायरस दिखाई देगा, जो अप्रैल में अपने चरम पर पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

10 साल बाद फिर पनपने का लगाया था अनुमान

उनका कोरोना वायरस के उभरने का पूर्वानुमान सही था, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह किस वर्ष चरम पर होगा, लेकिन कोरोना महामारी का सबसे घातक मामला साल 2021 में हुआ, जब डेल्टा वैरिएशन के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान गई। रियो तात्सुकी ने आने वाले वर्षों के लिए भी भविष्यवाणियां की हैं, खासकर कोरोना वायरस के संबंध में।

विज्ञापन

उनकी भविष्यवाणी के अनुसार, कोरोना महामारी साल 2030 में फिर से उभरेगी। रियो ने उसी कॉमिक में लिखा था कि इसके बाद यह गायब हो जाएगा, लेकिन लगभग 10 साल बाद पुनः प्रकट होगा। ऐसे में साल 2030 में कोरोन के फिर से फैलने का खतरा है, लेकिन यह भविष्यवाणी सच होगी या नहीं? यह भविष्य के गर्त में है।

विज्ञापन

क्या जापानी बाबा वंगा की भविष्यवाणी सच होगी?

जापान की बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि राजकुमारी डायना और संगीतकार फ्रेडी मर्करी की मृत्यु हो जाएगी। कथित तौर पर उसने अपनी नींद में देखी गई चीजों को रिकॉर्ड किया। इस बीच दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बीमारी एक्स अगली महामारी हो सकती है। हालांकि वे नहीं जानते कि इसका कारण क्या होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हाल ही में इस बात पर आम सहमति पर पहुंचा है कि कोविड-19 के दौरान की गई गलतियों को कैसे रोका जाए और भविष्य में महामारियों से कैसे निपटा जाए?

इबोला, खसरा, MPOX और H5N1 एवियन फ्लू इस समय दुनिया के कई क्षेत्रों के लिए खतरा बने हुए हैं। इसलिए अगर तात्सुकी की भविष्यवाणी सच हो जाए तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी। हालांकि, उनके पूर्वानुमान 15 वर्षीय चक्र के अधीन हैं और सभी एक साथ साकार नहीं हो सकते हैं। यदि 2030 में कुछ नहीं होता है तो इसका मतलब है कि खतरा 15 साल आगे बढ़कर 2045 तक पहुंच जाएगा। जुलाई 2025 में उन्होंने एक विशाल सुनामी आने की भी भविष्यवाणी की है, जो महामारी के फिर से उभरने की संभावना को इंगित करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ