---विज्ञापन---

देश angle-right

मुंबई टू दुबई 120 मिनट में, 1000KM स्पीड; पानी के अंदर गोली की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

दुबई की सैर करने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अभी तक फ्लाइट लेकर लोग भारत से दुबई जाते हैं। हालांकि दुबई तक रोड ट्रिप पर भी जा सकते हैं, लेकिन अब लोग ट्रेन से भी दुबई जा सकेंगे। ट्रेन भी नॉर्मल नहीं, हाईस्पीड अंडरवाटर दौड़ने वाली ट्रेन होगी। जी हां, इंडियन रेलवे हाइपरलूप सिस्टम […]

---विज्ञापन---

दुबई की सैर करने के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अभी तक फ्लाइट लेकर लोग भारत से दुबई जाते हैं। हालांकि दुबई तक रोड ट्रिप पर भी जा सकते हैं, लेकिन अब लोग ट्रेन से भी दुबई जा सकेंगे। ट्रेन भी नॉर्मल नहीं, हाईस्पीड अंडरवाटर दौड़ने वाली ट्रेन होगी। जी हां, इंडियन रेलवे हाइपरलूप सिस्टम का इस्तेमाल करे मुंबई से दुबई तक समुद्र के अंदर हाईस्पीड रेल लिंक बना सकता है।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सलाहकार ब्यूरो लिमिटेड ने दुबई और मुंबई के बीच अंडर वाटर रेल लिंक प्रोजेक्ट भारत को ऑफर किया है। अगर भारत सरकार इस प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट करती है तो भारतीयों के लिए दुबई तक का सफर बेहद खूबसूरत, शानदार और रोमांचक हो जाएगा। समुद्र की गहराई में पानी के अंदर गोली की तरह दौड़ती ट्रेन के साथ सफर का रोमांच बेहद मस्त होगा।

---विज्ञापन---

 

मुंबई से दुबई की दूरी कितनी?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, मुंबई और दुबई के बीच हवाई दूरी लगभग 1928 किलोमीटर (1198 मील) है। सड़क मार्ग से यह दूरी 6628 किलोमीटर (4118 मील) है और रोड ट्रिप से दुबई तक 3 दिन 11 घंटे का सफर होता है। दोनों देशों के बीच समुद्री दूरी लगभग 2170 किलोमीटर (1172 समुद्री मील) है।

---विज्ञापन---

मुंबई से दुबई की फ्लाइट का सफर करीब 3 से 3.5 घंटे का है, लेकिन अंडरवाटर ट्रेन दौड़ने से यह सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा। अंडरवाटर रेल लिंक पर दौड़ने वाली ट्रेन की स्पीड भी 600 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 1000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस रेल लिंक को साल 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

अंडरवाटर ट्रेन के फायदे

अगर मुंबई से दुबई तक अंडरवाटर रेल लिंक बन जाए तो दोनों देशों को कई फायदे होंगे। भारत-दुबई के टूरिज्म सेक्टर की ग्रोथ होगी, वहीं कच्चे तेल समेत माल परिवहन और सुविधाजनक हो जाएगा। भारत और UAE के बीच व्यापार संबंध मजबूत होंगे। दुबई तक जाने के लिए हवाई यात्रा का विकल्प लोगों को मिल जाएगी। समय के साथ पैसे की भी बचत होगी। दुबई में नौकरी करने वाले आसानी से भारत में अपने घर तक अपडाउन कर सकेंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 20, 2025 10:11 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola