Jammu News: जम्मू से एक दिलदहला देने वाली वीडियो सामने आई है। गांधी नगर में थार ने रांग साइड आकर एक स्कूटी में टक्कर मारी। इससे स्कूटी सवार बुजुर्ग गिर गए। जब तक बुजुर्ग संभल पाते थार ने थार चालक ने रिवर्स में आकर बुजुर्ग को कुचलने का प्रयास किया। बुजुर्ग सड़क पर गिर गए। थार चालक ने उतरकर बुजुर्ग को देखा और बिना मदद वहां से भाग गया। पास में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। घटना 27 जुलाई की है। लेकिन फुटेज 28 जुलाई को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके थार को जब्त कर लिया। साथ ही कार मालिक को भी हिरासत में ले लिया है। चालक अभी फरार बताया जा रहा है।
हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
मामले में गांधी नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज किया। पुलिस ने माना कि शुरुआती टक्कर के बाद थार के चालक ने गाड़ी पीछे की और जानबूझकर पीड़ित को फिर से टक्कर मारी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
ये हैं वाहन नंबर
पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई को दोपहर में थार जिसका नंबर JK 02 DP 9594 गांधी नगर से ग्रीन बेल्ट पार्क की ओर तेजी से ओवरटेक करते हुए रांग साइड में चल रही थी। वहीं एलोरा टेक्सटाइल्स, ग्रीन बेल्ट पार्क के पास एक स्कूटी JK02BS 6435 आ रही थी।
यह भी पढ़ें: गुस्साए लोगों ने थार पर बरसाए ईंट-पत्थर, लखनऊ से वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
43 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
1 hr agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
3 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
4 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
6 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines