हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जम्मू से लेकर यूपी तक जल सैलाब, हेलीकॉप्टर से हो रहा बचाव कार्य, वीडियो में देखें ताजा हालात

Jammu Vaishno Devi Katra Landslide: जम्मू से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश और नदियों में उफान के कारण जल सैलाब की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से 34 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल के कुल्लू में भी जगह-जगह लैंडस्लाइड हुए हैं।

विज्ञापन

Jammu Vaishno Devi Katra Landslide: देश के कई राज्य इस समय जल सैलाब की स्थिति में हैं। एक तरफ जम्मू के मां वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर 26 अगस्त को लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पंजाब में भी बाढ़ से कई जिले जलमग्न हो गए हैं। गुरदासपुर के स्कूल में 400 छात्रों के फंसने की खबर सामने आई थी। हालांकि, अब NDRF की टीम ने समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी जगह-जगह भारी बारिश के बाद जमीनें धंस रही है। भारी बारिश के चलते बनाला में भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली हाइवे बंद कर दिया गया है। देखें लेटेस्ट विजुअसल्स में अब यहां हालात कैसे हैं।

ये भी पढ़ें- 4 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

ANI द्वारा शेयर वीडियो जम्मू और कश्मीर के भद्रवाह और डोडा का है। यहां के निवासी अचानक आई बाढ़ और लगातार भारी बारिश के कारण अपने मकान और मंदिरों को नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हो रहे हैं।

विज्ञापन

जम्मू में भारी बारिश और तवी नदी के उफान के कारण आई बाढ़ ने कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जम्मू के बेलीचराना इलाके में 35 घर और 6 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

जम्मू के रामबन जिले में भी बारिश से तबाही का मंजर है। इलाके में कई घर और दुकाने क्षतिग्रस्त हुई है। सेना के जवान इलाके से स्थानिय लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन

श्रीनगर की झेलम नदी का भी जलस्तर घटा है। हालांकि, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर, कश्मीर में यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश पर चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मरम्मत का काम जारी है। बनाला में स्थित भूस्खलन के कारण ये हाइवे बंद हो गया था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी भारी बारिश के बाद नमो घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। मयूर विहार इलाके के पास प्रशासन ने 100 से अधिक राहत कैंपस लगाएं हैं, जहां स्थानिय लोगों को रखा गया है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के चलते इलाके का जलस्तर बढ़ गया है और नर्मदा नदी बने बांध के पांच गेट खोल दिए हैं।

पंजाब में पिछले 1 हफ्ते से लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है। कपूरथला के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन और पंजाब के एलओपी प्रताप सिंह ने दौरा किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश, LoC पर फायरिंग, 2 आतंकी ढेर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola