जम्मू-कश्मीर के गुरेज में घुसपैठ की कोशिश, LoC पर फायरिंग, 2 आतंकी ढेर

Jammu-Kashmir: पाकिस्तान की तरफ से भारत की सीमाओं में घुसने की कई बार कोशिश की जाती रही है। हालांकि, हमारे सेना के जवान समय-समय पर इस घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हैं। फिर से LoC पर घुसपैठ की कोशिश की गई है।

Jammu-Kashmir

Photo Credit- X

Jammu-Kashmir: भारतीय सैनिक बॉर्डर्स पर सतर्क रहते हैं। सैकड़ों बार सेना ने भारत की सीमाओं में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास फिर से घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि, सेना ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

विज्ञापन

बताया गया कि LoC पर पाकिस्तान की तरफ से पहले गोलीबारी की गई, जिसके बाद सेना के जवान सतर्क हो गए। इसके बाद पाकिस्तानियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

दो आतंकियों को मार गिराया

सेना को जब घुसपैठ की सूचना मिली, तभी से ऑपरेशन जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अभी तक सेना ने 2 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके पहले अगस्त के महीने में ऑपरेशन अखल भी लंबे समय तक चला।

विज्ञापन

LoC पर लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिन जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश की गई। इस कोशिश को सेना के द्वारा नाकाम कर दिया गया। इसके पहले सोमवार को भी नियंत्रण रेखा पर उड़ी सेक्टर में सोमवार को घुसपैठियों को देखा गया था। हालांकि, सेना ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इसके बाद से ही दोनों इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ