बारिश और बर्फबारी, कहीं पड़ न जाए भारी! IMD की चेतावनी बढ़ाएगी टेंशन, जम्मू-कश्मीर जाएं जरा संभलकर

Jammu Kashmir Weather Forecast Alert: जम्मू कश्मीर में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जो वहां के लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। टूरिस्टों को भी घूमने के लिए वादियों के बीच नहीं जाने की सलाह दी गई है। जानें आखिर मौसम विभाग ने क्या अलर्ट दिया है?

Jammu Kashmir Sonmarg Snowfall

Jammu Kashmir Sonmarg Snowfall

Jammu Kashmir Weather Forecast Alert: जम्मू कश्मीर में पिछले 2 दिन से मौसम काफी खराब है। पहाड़ों पर जहां भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानों में भारी बारिश से नदी-नाले उफन रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि आज सुबह श्रीनगर में झेलम नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें सवार स्कूली बच्चों समेत कई लोग नदी में गिर गए। 4 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। लापता की तलाश जारी है।

विज्ञापन

वहीं जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में सोमवार शाम भारी बर्फबारी हुई। घरों की छतों, सड़कों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज और कल भी भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों और टूरिस्टों से अपील की है कि वे पहाड़ों की तरफ न जाएं। ड्राइविंग संभलकर करें और कश्मीर घूमने का प्लान कैंसिल कर दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम विभाग की मौसम खराब रहने की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में शनिवार दोपहर से ही बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई हुई है। आगामी 20 अप्रैल तक प्रदेश का मौसम इसी तरह खराब रहेगा। कश्मीर के कई इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया गया है।

PWD मैकेनिकल विंग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तारीक महमूद खान ने निर्देश जारी करके राजौरी और पूंछ जाने वालों को अलर्ट किया है, क्योंकि पीर की गली में बीते दिन भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते मुगल रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही बाधित है। जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर ठप पड़ा है। नेशनल हाईवे-44 से आवाजाही न करने की सलाह लोगों को दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

किसानों को उठाना पड़ सकता है नुकसान

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में अचानक मौसम में बदलाव होने से किसानों की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट है और भारी बारिश होने से गेहूं के दाने कल पड़ जाएंगे, जिस वजह से अनाज को बेचना मुश्किल हो जाएगा। किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। खेतों में पानी खड़ा होने से फसल के गलने का खतरा है। फसल जमींदोज भी हो सकती है, जिस वजह से किसानों को ज्यादा हानि होगी।

बता दें कि पिछले 3 दिन से हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई शहरों में बिजली ठप है। सड़कों पर जलभराव के हालात हैं। रामबन के किश्तवारी पाठर में लैंड स्लाइड भी हुआ था। ठंड का अहसास होने से बच्चे और महिलाएं घरों में दुबकी हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों को अंधेरे में जीवन बिताना पड़ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ