---विज्ञापन---

देश angle-right

J&K : कुलगाम में आतंकियों ने 2 गैर-कश्मीरी मजदूरों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरा जख्मी

Jammu-Kashmir News: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक गैर-कश्मीरी मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. अधिकारियों के मुताबिक हमलावरों ने भागने से पहले इन 2 मजदूरों को निशाना बनाया. दोनों पीड़ितों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई.

---विज्ञापन---

2 Labourers Shot By Terrorists In Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार, 31 जुलाई की शाम हुए आतंकवादी हमले में एक गैर-कश्मीरी मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने 2 मजदूरों पर गोली चलाई और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद, एक पीड़ित की मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को आगे के इलाज के लिए अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. हमले के तुरंत बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

इन मजदूरों पर हमला

छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक को बेहतर इलाज के लिए ले जाने से पहले ही इंजरी की वजह से मौत हो गई और उन्हें अस्पताल में मृत लाया गया. दूसरे घायल मजदूर, भूपिंदर को गंभीर चोटें आईं और अनंतनाम के हॉस्पिटल में उनका बेहतर इलाज हो रहा है.

---विज्ञापन---

आतंकियों की तलाश जारी

ये घटना कुलगाम के केलम इलाके में एक ईंट भट्ठे पर हुई. हमले के बाद सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे, इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया. आसपास के एरिया में तलाशी जारी है. ये हमला अनंतनाग शहर में आतंकवादियों की तरफ से एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के 10 दिन से भी कम समय में हुआ है.

हिरासत में हजारों संदिग्ध

इस हत्या के बाद पूरे कश्मीर में पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की और 3000 से ज्यादा ‘संदिग्धों’ को हिरासत में लिया गया है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने चेतावनी दी कि इससे हालात और बिगड़ सकते हैं. ये हमले अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हैं. कश्मीर में पहले से ही मौजूद मजबूत सुरक्षा इंतेजाम के अलावा, यात्रा के दौरान सिक्योरिटी के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 670 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 31, 2026 09:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola