हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Terror Attack: जम्मू कश्मीर में 2 आतंकी हमले, जयपुर के टूरिस्ट पति-पत्नी गोलियां लगने से घायल, BJP नेता की हत्या

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर में 2 आतंकी हमले हुए हैं। एक हमले में पर्यटक दंपति को गोलियां लगी हैं। दूसरे हमले में भाजपा नेता मारा गया। दोनों इलाकों में आतंकियों की तलाश में सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाते सेना के जवान।

Jammu Kashmir Terror Attack: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच जम्मू कश्मीर में 2 आतंकी हमले होने की खबर है। अनंतनाग और शोपियां में आतंकियों ने हमला किया। अनंतनाग में घूमने आए पति-पत्नी गोलियां लगने से घायल हो गए। वहीं शोपियां में भाजपा नेता की हत्या की गई है। चुनावी मौसम में तीसरा आतंकीवादी हमला है। इससे पहले गत 17 अप्रैल अनंतनाग में ढाबा चलाने वाले बिहार के 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गई थी। 8 अप्रैल को नई दिल्ली के एक टूरिस्ट गाइड का मर्डर किया गया था।

 

यह भी पढ़ें:10 दिन में तलाक, 3 करोड़ मुआवजा; क्यों अलग हुए पति-पत्नी? 8 साल की बच्ची मां-बाप के प्यार को तरसेगी

विज्ञापन

सेना के जवानों ने दोनों इलाकों में मोर्चा संभाला

कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने अनंतनाग के पहलगाम में टूरिस्ट कैंप पर हमला किया। यहां राजस्थान के जयपुर से जम्मू कश्मीर घूमने आए तबरेज और फराह रुके हुए थे, जिन्हें आतंकियों की गोलियां लगीं। दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

दूसरा आतंकी हमला शोपियां के हीरपोरा इलाके में हुआ, जहां भाजपा नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें भी घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। आतंकी हमलों की जानकारी मिलते ही सेना के जवानों की टुकड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया और सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:Exclusive Interview: उद्धव ठाकरे से क्यों अलग हुए एकनाथ शिंदे? महाराष्ट्र CM ने खोला राज

प्रदेश के नेताओं ने आतंकी हमलों पर चिंता जताई

चुनावी माहौल में आतंकी हमलों पर प्रदेश के स्थानीय नेताओं ने चिंता जताई है। PDP नेता महबूबा मुफ्ती ने X हैंडल पर लिखा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला चिंताजनक है। 2 टूरिस्ट घायल हुए हैं। शोपियां में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। दक्षिण कश्मीर में यह हमले चिंतनीय हैं, वह भी तब जब भारत सरकार लगातार प्रदेश में हालात सामान्य होने के दावे कर रही है। दोनों इलाकों में आगामी 25 मई को मतदान होना है।

विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने भी आतंकी हमलों की निंदा की। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि क्रूरता भरी ऐसी हरकतें जम्मू-कश्मीर में शांति कायम करने के रास्ते में बाधक हैं।

 

यह भी पढ़ें:20 साल की जेल या उम्रकैद…स्वाति मालीवाल से मारपीट पर विभव कुमार को किस धारा के तहत कितनी हो सकती सजा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola