Reasi Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं के बस पर हमला करने वाला आतंकी कैसा दिखता है? इसे लेकर पुलिस ने एक दहशतगर्द का स्केच जारी किया है। साथ ही आतंकी के बारे में सूचना देने वाले लोगों को 20 लाख रुपये इनाम भी मिलेगा। रियासी आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग जख्मी हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों के आधार पर आतंकी का स्केच तैयार किया गया है। सभी जगहों पर आतंकी का स्केच भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर लोग आतंकी के बारे में सूचना दे सकते हैं। जो गुनहगार के बारे में जानकारी देगा, उसे 20 लाख रुपये इनाम मिलेगा।
यह भी पढ़ें : कठुआ आतंकी हमले में छिंदवाड़ा का जवान शहीद, चश्मदीद की जुबानी सुनें पूरी कहानी
इन नंबरों पर फोन कर दें सूचना
पुलिस ने आतंकियों के बारे में सूचना देने के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। ये हैं नंबर- एसएसपी रियासी- 9205571332, एएसपी रियासी- 9419113159, डीवाईएसपी मुख्यालय रियासी- 9419133499, एसएचओ पौनी- 7051003214, एसएचओ रानसू- 7051003213, पीसीआर रियासी- 9622856295
आतंकियों की तलाश में जुटीं 11 टीमें
सुरक्षाबलों की ओर से श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है। इसे लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों की 11 टीमें इस कार्य में जुटी हैं। एनआईए ने भी घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही ड्रोन के जरिए भी घने जंगल में आतंकी ढूंढे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘कोई गोली से घायल हुआ तो कोई सिर फूटने से’, रियासी हमले के चश्मदीद ने बताया- कैसे मचा आतंक?
जानें क्या है पूरा मामला?
श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार को शिव खोरी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए कटरा जा रही थी। रियासी जिले के पोनी इलाके में आतंकियों ने अचानक से बस पर फायरिंग कर दी। एक आतंकी ने आगे से ड्राइवर के सिर पर गोली मारी, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हमले में घायल लोगों ने बताया कि कुछ आतंकी आसपास के भी गोली चला रहे थे। 15-20 मिनट तक गोलीबारी होती रही है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
2 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
3 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
3 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
4 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
5 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
5 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
7 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines