जम्मू को दहलाने की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, कश्मीर से आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले का रहने वाला मोहम्मद साजिद नीट एग्जाम की तैयारी के बहाने बठिंडी में रह रहा था. पढ़िए जम्मू से पंकज शर्मा की रिपोर्ट.

Jammu and Kashmir News, Jammu and Kashmir Latest News, Jammu and Kashmir Police, Terrorists, Pakistan, Jammu and Kashmir Security Forces,जम्मू-कश्मीर न्यूज, जम्मू-कश्मीर ताजा खबर, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आतंकवादी, पाकिस्तान, जम्मू कश्मीर सुरक्षा बल

सुरक्षा बल

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है. जम्मू कश्मीर के रियासी जिले का रहने वाला मोहम्मद साजिद नीट एग्जाम की तैयारी के बहाने बठिंडी में रह रहा था. जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान में आतंकी हैंडलर के संपर्क में था और जम्मू में हमले की योजना बना रहा था. इस दौरान पुलिस को आरोपी के फोन में मिली धमाके की लोकेशन और अहम सुराग मिले है.

फोन से मिली अहम जानकारी

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक मदद करने के आरोप में बठिंडी से 19 वर्षीय युवक मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बहू फोर्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी के फोन से पुलिस टीम को अहम जानकारी मिली है. जिससे पता चला है कि वह सीमा पार आतंकियों से जुड़ा था और धमाके करने की फिराक में था.

आतंकवादी घटना को अंजाम देने की बना रहा था योजना

वहीं प्रारंभिक जांच और आरोपी से पूछतछा करने पर से पता चलता है कि आरोपी को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाया जा रहा था और वह कथित तौर पर एक आतंकवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था. इसके अलावा यह भी पता चला है कि आरोपी युवक पाकिस्तान और अन्य देशों के कुछ नंबरों के साथ मोबाइल फोन पर संपर्क में था. आरोपी के पास से बरामद डिजिटल उपकरण, मोबाइल अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है. बरामद सामान की जांच और विश्लेषण किया जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Sharma

Pankaj Sharma

पंकज शर्मा एक प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार हैं, जिन्हें जम्मू, कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल और पंजाब के गतिशील क्षेत्रों पर रिपोर्टिंग की 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में, न्यूज 24 के जम्मू-कश्मीर में जम्मू ब्यूरो के रूप में कार्यरत, पंकज शर्मा ने 2005 से अपने पत्रकारिता की शुरुआत की थी शुरुआत में विजन चैनल जो जम्मू कश्मीर का स्थानीय चैनल था उसमें काम किया उसके बाद न्यूज़ एक्सप्रेस में काम किया और 10 वर्षों से न्यूज़ 24 के साथ है पंकज शर्मा ने पत्रकारिता जगत में अपनी एक विश्वसनीय आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो अपनी गहन कवरेज और सच्चाई को उजागर करने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। IGNOU से MBA और जर्नलिज्म पंकज के पास एक मज़बूत शैक्षणिक आधार है जो शोध और गहन कार्यों के प्रति उनके जुनून को और मज़बूत करता है। कहानी कहने और खोजी रिपोर्टिंग में उनकी कुशलता ने उन्हें इस क्षेत्र में पहचान दिलाई है, जिससे वे अपने साथियों और दर्शकों के बीच एक सम्मानित व्यक्ति बन गए हैं। क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य की गहरी समझ के साथ पंकज शर्मा महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते रहते हैं, ऐसी कहानियां सामने लाते हैं जो दर्शकों के साथ प्रतिध्वनित होती हैं और जम्मू-कश्मीर की गहरी समझ में योगदान देती हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ